शाहरुख की 'मैं हूं ना 2' पर काम शुरू, लोगों ने कहा- ब्लॉकबस्टर है वर्ना फराह खान खिलाड़ी को साइन करतीं

Updated on 06-02-2025 01:11 PM
शाहरुख खान की साल 2004 में रिलीज फिल्म 'मैं हूं ना' उनकी सफल फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ फराह खान को काम करने का मौका मिला था। यूं तो फराह के साथ शाहरुख की सारी फिल्मों को लोगों ने पसंद किया है। अब चर्चा है 'मैं हूं ना 2' की और कहा जा रहा है कि इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह खान एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं जो 'मैं हूं ना' का परफेक्ट सीक्वल बन सकती है।

'रेड चिलीज़' में मैं हूं ना 2 पर काम चल रहा है

सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 'रेड चिलीज़' में मैं हूं ना 2 पर काम चल रहा है। 'मैं हूं ना' शाहरुख खान और गौरी खान की प्रॉडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनी पहली फिल्म है और अब इसके सीक्वल को लेकर भी इसी कंपनी में तैयारी शुरू है। वहीं इस खबर से सोशल मीडिया पर लोगों में अभी से उत्साह नजर आ रहा है।

एक ने कहा- मैं हूं न ब्लॉकबस्टर है दोस्तों

वहीं एक ने कहा- मैं हूं न 2 ब्लॉकबस्टर है दोस्तों, अगर स्क्रिप्ट डिजास्टर होती तो फराह खान खिलाड़ी को साइन करती जैसे 'तीस मार खान' में किया था।

राइटर्स स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे

रिपोर्ट के मुताबिक, 'मैं हूं ना 2' पर फराह ने जो प्लान तैयार किया है वो शाहरुख को पसंद आई है और वो अपनी राइटर्स की टीम और रेड चिलीज़ के साथ काम करने वाले राइटर्स के साथ मिलकर स्क्रीनप्ले पर काम कर रही हैं।

साल 2025 के बीच तक पहला ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा

वहीं कहा जा रहा है कि शाहरुख ने इन-हाउस टीम से ईमानदारी से स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए कहा है और कुछ ऐसा बनाने के लिए कहा है जो पहली फिल्म से भी अधिक दमदार हो। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद की जा रही है कि साल 2025 के बीच तक पहला ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा और फिर उसी पर फैसला लेंगे। वहीं स्क्रिप्ट अभी डेवलपमेंट स्टेज में बताई जा रही है।

शाहरुख खान की अगली फिल्म सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'किंग'

शाहरुख खान और फराह खान इससे पहले 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ काम कर चुके हैं। अगर ये सीक्वल बनती है तो ये साथ में उनकी चौथी फिल्म होगी। वहीं शाहरुख खान की अगली फिल्म सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'किंग' है जो साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म, 'पठान 2' में भी होंगे जिसकी कहानी पर अभी काम चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.