पीएम आवास की शत-प्रतिशत पूर्णता के लिए तत्परता से कार्य करें

Updated on 03-07-2025 12:03 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण की स्थिति की समीक्षा के लिए आज जिला पंचायत सभाकक्ष रायगढ़ में बैठक आयोजित हुई कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न विकासखण्डों के पंचायत सचिवों एवं फील्ड अधिकारियों के कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।

आवास निर्माण में कमतर प्रगति वाले तीन पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिनमें ग्राम पंचायत क्रोन्धा (धरमजयगढ़) के सचिव नंदलाल राठिया, ग्राम पंचायत धौराभांठा (तमनार) के सचिव तुलसीराम राठिया और ग्राम पंचायत अमलीडीह (घरघोड़ा) की सचिव शांति बेहरा शामिल हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आवास निर्माण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि स्वीकृत आवासों की शत-प्रतिशत पूर्णता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी फील्ड अधिकारी एवं पंचायत सचिव तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश देते हुए व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों के काम-काज की समीक्षा की। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकनीकी सहायकों की सराहना की गई, जिनमें विकासखण्ड खरसिया की डूलिमा चौधरी, प्रियंका देशमुख, धरमजयगढ़ के दिना कुमार रात्रे, तमनार के प्रकाश साव एवं लैलूंगा के श्रवण पैंकरा शामिल हैं।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने ग्राम पंचायतवार स्वीकृत एवं जनमन पोर्टल पर दर्ज आवासों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब-इंजीनियर, पीएम आवास योजना ग्रामीण के विकासखण्ड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक सहित सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.