शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने की दिशा में करें कार्य : कलेक्टर देवेश

Updated on 11-06-2025 01:13 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को सुशासन तिहार में प्राप्त अवेदनों के निराकरण, नियद नेल्ला नार सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण पर जोर दिया। 

कलेक्टर ध्रुव ने निर्देश दिए कि सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को भी तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित करने को कहा गया।

कलेक्टर ने शिक्षक एवं बच्चों के मध्य बेहतर समनव्य स्थापित करने के लिए स्थानीय भाषा सीखने पर बल देते हुए शिक्षकों के चिन्हांकन के निर्देश दिए। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में नियमितता बनाए रखने के लिए सीएमएचओ को डॉक्टरों की छुट्टी देने से पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मेडिसिन की उपलब्धता और स्टॉफ की ड्यूटी तय करने के निर्देश दिए गए।

जिले में आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नगरीय निकायों और पंचायतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस संबंध में रेडियम बेल्ट, काऊ कैचर के उपयोग, समझाइश देने और जुर्माना लगाने जैसे उपायों पर जोर दिया गया। कलेक्टर ध्रुव ने मानसून पूर्व तैयारियों एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम की दिशा में कार्य करने को कहा। दोरनापाल सीएमओ को मानसून पूर्व तैयारियों एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम में कोताही बरतने पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत आने वाले 128 गांवों में शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। नियद नेल्ला नार क्षेत्रों में चिन्हांकित ग्रामों में शासन की योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर, योजनाओं को पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने की दिशा में विभागों को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के दस्तावेजों के संकलन, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्यों को मिशन मोड में करने के निर्देश दिए गए। नक्सल पुनर्वास के अंतर्गत माओवाद प्रभावित पीड़ितों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ध्रुव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय स्थापित कर मैदानी अमले के माध्यम से कार्यों को गति दी जाए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप लाभ शीघ्र पहुंचाया जा सके।  बैठक में कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.