नई नगर विकास योजनाओं और रिडेव्हलेपमेंट की योजनाएं पर होगा काम

Updated on 18-04-2025 01:49 PM

रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी नई नगर विकास योजनाएं (टॉऊन डेव्हलेपमेंट स्कीम) बनाने और रिडेव्हलेपमेंट योजना पर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। बजट की जानकारी लेते हुए उन्होंने पूर्ण विकसित हो चुकी योजनाओं को नगर पालिक निगम और विद्युत सब-स्टेशन विद्युत मंडल को हस्तांतरित करने तथा वर्तमान योजनाओं में साफ – सफाई, बकाया राशि वसूली पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में तैयार किए गए पावर पांईट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वर्तमान में चल रही विकास और निर्माण योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें कौशल्या माता विहार नगर विकास योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा, बोरियाखुर्द योजना निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन फ्लैट्स, डिपाजिट योजना के अन्तर्गत देवेन्द्रनगर योजना में बन रहे प्रधानमंत्री एकता माल की भी जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान प्राधिकरण  की संपत्ति विक्रय का विवरण और शिकायतों के लिए इंटनेट के माध्यम से ऑनलाईन सुविधा प्रारंभ किए जाने के बारे में बताया गया कि इससे कोई भी भारतीय नागरिक रायपुर में प्राधिकरण की संपत्तियों को खरीदने के लिए देश - दुनियां के किसी भी कोने से आवेदन कर सकता है।

यह प्रक्रिया काफी पारदर्शी है। इससे प्रापर्टी एजेंन्ट आम लोगों को परेशान नहीं कर पाएंगे। समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि आरडीए इस समय कर्ज से मुक्त संस्था है तथा टिकरापारा के पुराने 96 टिनामेन्टस के न्यू डेव्हलपमेंट पर कार्य कर रहा है। राज्य शासन व्दारा टिकरापारा के 96 टिनामेन्टस को जर्जर घोषित करने के बाद इसकी अंतिम घोषणा तथा निविदा प्रक्रिया किया जाना है। आरडीए अध्यक्ष श्री साहू को प्राधिकरण की उपलब्ध विक्रय योग्य संपत्तियों की भी जानकारी दी गई । इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.