काम का फल मिलेगा... युजवेंद्र 'चतुर' चहल टीम इंडिया से हुए बाहर तो ऐसा लिया 'इंतकाम', 6 विकेट झटक सिलेक्टरों को दिया जवाब

Updated on 24-11-2023 02:33 PM
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम से अनदेखी के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में छह विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने छह विकेट से जीत दर्ज की। 33 साल के चहल ने 10 ओवर में 26 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने उत्तराखंड को ग्रुप सी मैच में 207 रन पर ढेर कर दिया। चहल ने इस दौरान लिस्ट ए में 200 विकेट भी पूरे किए।

उत्तराखंड की ओर से आदित्य तारे ने 67 जबकि सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला ने 47 रन की पारी खेली। इसके जवाब में हरियाणा को सलामी बल्लेबाजों युवराज सिंह (68) और अंकित कुमार (49) ने शानदार शुरुआत दिलाई जबकि कप्तान अशोक मनेरिया ने भी नाबाद 44 रन की पारी खेली जिससे टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

युजवेंद्र चहल ने दिक्षांशु खंडुरी (3), स्प्निल सिंह (6), आदित्य तरे (65), अखिल रावत (22), मयंक मिश्रा (0) को आउट किया। यही वजह है कि हरियाणा की टीम 45 ओवरों में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाते हुए आसानी से जीत गई। चहल अगर इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो सिलेक्टरों को उन्हें टीम में वापस लाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि चहल को विश्व कप 2023 के लिए भी टीम इंडिया में नहीं चुना गया था। हालांकि, वह स्टेडियम में पहुंचकर अपने साथियों को चीयर करते दिखे थे। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले इस प्लेयर्र को उम्मीद थी कि वाइट बॉल क्रिकेट विश्व कप में उसे शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी उन्हें सिलेक्ट नहीं किया गया तो चहल ने सोशल मीडिया पर इमोजी डालते हुए अपनी निराशा भी व्यक्त की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.