जनता की भलाई के लिए पूर्ण जवाबदेही से कार्य करें : विजय बघेल

Updated on 19-11-2024 12:11 PM

बेमेतरा।  केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज लोकसभा सांसद क्षेत्र दुर्ग विजय बघेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। विजय बघेल ने जिले की जनता की भलाई और केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और जिले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने धान खरीदी पूरी पारदर्शिता से करने कहा।’

’उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं विभागों को पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य निष्पादन करने कहा। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों योजनाओं की गतिविधियों की और प्रगति के बारे में बैठक के शुरुआत में लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल को अवगत कराया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल ने जिला पंचायत के तहत किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया।’

बैठक में विधायक दीपेश साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत सुनीता हीरालाल साहू,अध्यक्ष नगर पालिका शकुंतला मंगत साहू सहित अन्य सदस्यगण बैठक में उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले के जनपद पंचायत अधिकारी शामिल हुए ।

लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जिले में निर्माणाधीन कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनता की बेहतरी एवं उन्हें आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।केन्द्र की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सफल क्रियान्वयन कराने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों का दायित्व है। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अंचल में विभिन्न योजना के कार्यों को जल्द पूर्ण करने एवं लोगों को समझाने का आग्रह किया। विशेषकर जिले के अंदरूनी ग्रामीण इलाकों में। जल जीवन मिशन पर ज़ोर देते हुए कहा कि जहाँ कार्य पूरे हो गए है। वहाँ जनप्रतिनिधियों को भी लेकर जाए। काम ना करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों उनकी शिकायतों और उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले।

’इसके साथ ही उन्होंने अपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों की भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित भुगतान सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके स्वावलंबन के लिए कार्य करने की बात कही। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग दोनों समन्वय से कार्य कर बच्चों के सम्पूर्ण टीकाकरण के कार्य को आगे बढ़ाने को कहा। लोकसभा सांसद ने जिले में कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली।’

’सांसद श्री बघेल ने जिले में चल रही धान खरीदी की जानकारी लेते हुए कहा कि धान खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ हो और किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रबी फसल के लिए किसानों के खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। स्कूलों में शिक्षकों और पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली साथ ही मुख्यालय स्थित स्कूल भवन जर्जर स्थिति की जानकारी पर उसे डीएमएफ और विधायक निधि से नियमानुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए।’

मालूम हो कि जिला निगरानी समिति को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड समेत कुल 41 योजनाओं का विकास समन्वय एवं मूल्यांकन का दायित्व जिला समिति (दिशा) को सौंपा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.