कंप्यूटर कैफे में किया काम, 14 साल की उम्र में शुरू की कंपनी, बन गए सबसे सफल युवा सीईओ

Updated on 24-11-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: कहते हैं अगर पूरी लगन के साथ मेहनत की जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते रहते हैं, उस उम्र में बेंगलुरु के रहने वाले सुहास गोपीनाथ ने कंपनी खड़ी कर दी। सुहास का नाम सबसे कम उम्र के सीईओ की लिस्ट में शामिल है। आज वह ग्लोबल्स इंक (Globals Inc) के सीईओ और चेयरमैन जाने जाते हैं। सुहास को अपने स्कूल टाइम से ही कंप्यूटर में काफी इंट्रेस्ट था। लेकिन कंप्यूटर नहीं होने की वजह से वह इसे सीख नहीं पा रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक रास्ता निकाला। उन्होंने कैफ़े जाकर कंप्यूटर सीखा। सुहास कैफ़े पर मन लगाकर कंप्यूटर और वेबसाइट बनाना सीखने लगे, वे धीरे-धीरे कामयाब भी होने लगे।

इस तरह सीखा कंप्यूटर


सुहास कैफ़े पर जाने लगे थे। लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं थे। इसके लिए उन्होंने कैफ़े से एक डील की। उन्होंने कंप्यूटर सीखने के बदले रोज़ाना 1 बजे से 4 बजे तक कैफ़े खोलने और चलाने की जिम्मेदारी ले ली। सुहास कैफ़े पर काफी मेहनत से कंप्यूटर और वेबसाइट बनाना सीखने लगे। उन्होंने वेब डिज़ाइनर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जब वे वेबसाइट बनाना सीख गए, तब उनके पास कोई रेफरन्स नहीं था, इसलिए उन्होंने क्लाइंट के लिए पहली वेबसाइट फ्री में बनाई।


ऐसे बनाई कंपनी

सुहास के बास अब क्लाइंट्स की वेबसाइट्स बनाने का काम आने लगा। इससे उनके पास 100 डॉलर जमा हो गए। जब वह 9वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने अपनी कमाई से कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन लिया। साल 2000 में जब वे 13 साल के थे, तब उन्होंने खुद की कंपनी स्थापित करने का फैसला लिया। लेकिन उनकी उम्र 18 साल से कम थी। ऐसे में वह भारत में कंपनी स्थापित नहीं कर सकते थे। ऐसे में उन्होंने साल 2000 में अमेरिका के कलिफोर्निया में अपने एक अमेरिकी दोस्त के साथ मिलकर ग्लोबल इनकॉर्पोरेशन की स्थापना की और वे सबसे कम उम्र के सीईओ बन गए।

कई देशों में हैं ऑफिस


पिछले दो दशक में ग्लोबल्स इंक कॉरपोरेशन एक मल्टीनेशन कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी के प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में उपलब्ध हैं। कंपनी के ब्रांच ब्रिटेन, इटली, स्पेन, अमेरिका में हैं। यह तकनीकी सेवा प्रदान करने में टॉप कंपनियों में शामिल है। मौजूदा समय में कंपनी 1.01 बिलियन डॉलर की हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.