स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, 6 लाख रुपए मुआवजा

Updated on 22-09-2024 11:39 AM

रायगढ़ । तराईमाल क्षेत्र में अंजनी स्टील में ऊंचाई से गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर चल रहे काम के कारण हुए हादसे पर परिजन ने गुस्सा दिखाया। मुआवजे की मांग पर देर तक हंगामा किया। कम्पनी प्रबंधन ने 6 लाख रुपए का मुआवजा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। 

आरा बिहार के बलभ्रदपुर का रहने वाले राकेश कुमार सिंह(27) पिछले दो साल से गेरवानी में रहकर अंजनी स्टील प्लांट में काम कर रहा था। ठेका कंपनी जेके आदित्य एजेंसी के द्वारा श्रमिक से काम लिया जा रहा था। शनिवार की सुबह कंपनी में शेड लगाने का काम जारी था। राकेश व अन्य दो श्रमिक 35 फीट उपर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे। जिस जगह में काम चल रहा था, उसके नीचे क्रेन व दूसरी मशीनें थीं। 


राकेश काम करते हुए शीट के ऊपर टहल रहा था। इस दौरान रोशनी के लिए बीच-बीच में लगाए प्लास्टिक की शीट से फिसल कर नीचे क्रेन के ऊपर गिर गया। इसे घायल स्थिति में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोपहर 1 बजे उसकी मौत हो गई।


सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर परिजन के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन ने बताया कि हादसा सुबह 10 बजे हुआ ​था। इसकी जानकारी उन्हें दोपहर 1 बजे दी गई। परिजन जबतक कुछ समय पाते युवक की मौत हो चुकी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.