विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ व शिशु अस्पताल में हुआ कार्यशाला

Updated on 05-08-2024 07:01 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में ‘‘अंतर को कम करना-सभी के लिए स्तनपान समर्थन‘‘ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमन्त नाग द्वारा स्तनपान के लाभ एवं इससे शिशु एवं मां को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में हर साल 01 अगस्त से 07 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। 

इस अभियान के दौरान स्तनपान के महत्व को समुदाय तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता है। गौरतलब है कि शिशु के लिए स्तनपान न केवल सर्वात्तम आहार है बल्कि यह शिशु के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु अत्यंत आवश्यक होता है। साथ ही शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। स्तनपान कराने में माताओं का सहयोग एवं स्तनपान को बढ़ावा दिया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। जन्म से छः माह तक केवल स्तनपान, दो साल तक लगातार स्तनपान और उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाली पोषक तत्व एवं ऊर्जा प्राप्त होता है, जिससे कि संक्रमण एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ब्लॉक स्तरीय बैठकों समस्त सरकारी एवं निजी अस्पतालों, स्वयं सहायता समूहों, तथा एनजीओ के साथ भागीदारी करते हुए स्तनपान पर चर्चा-परिचर्चा एवं कार्यशाला आयोजित करने का क्रम चलाया जा रहा है। कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. भगत बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, कॉलेज के प्रोफेसर, चिकित्सक, स्टॉफ नर्स के साथ ही पोषण पुनर्वास केन्द्र की शिशुवती महिलाएं उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.