बधिरांधता पर आधारित कार्यशाला आयोजित

Updated on 27-06-2025 12:15 PM

दुर्ग । जो बच्चा देख नहीं सकता वह सुनकर तथा जो बच्चा सुन नहीं सकता वह दृष्टि का उपयोग कर अपना कार्य कर सकता है, किंतु किन्हीं बच्चों में देखने व सुनने की क्षमता ही विकसित न हो तो इन्हीं बच्चों पर आधारित संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण बधिरांधता एवं बहु दिव्यांगता की समझ विषय पर साक्षरता भवन दुर्ग के विवेकानंद ऑडिटोरियम में विगत 23 जून 2025 को संपन्न किया गया।

समग्र शिक्षा दुर्ग एवं आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट अवंती विहार रायपुर के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, एवं राजनंदगांव ,मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी,खैरागढ़ छुई खदान हंदकंप जिले में कार्यरत समस्त बीआरपी एवं स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में समग्र शिक्षा दुर्ग से  सुरेंद्र पांडे (जिला मिशन समन्वयक)  आई के  रामटेके(ए पी सी) एवं श्रीमती किरण चंदवानी (यूआरसी दुर्ग) द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने और कार्य क्षेत्र का परिचय देते हुए बधिरांधता के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।

आकांक्षा इंस्टीट्यूट रायपुर द्वारा  पुष्पेंद्र लोखंडे द्वारा प्रतिभागियों का पंजीयन कार्य किया गया। आकांक्षा इंस्टीट्यूट के मास्टर ट्रेनर  कौशलेंद्र मिश्र एवंश्री पंकज कुमार मौर्य ने बधिरांधता पर विस्तार से चर्चा किए। जिसमें बधिरांधता का अर्थ व प्रकार के साथ-साथ  सिंड्रोम एवं बधिरांधता के तीनों कारणों पर विस्तृत जानकारी प्रदान किए।

प्रशिक्षण पूर्णतः प्रायोगिक एवं सामूहिक गतिविधियों द्वारा रोचक रहा। ब्लाइंडफोल्ड के माध्यम से बधिरंध बच्चों की समस्या से अवगत होते हुए तथा अपने पृथक पृथक अनुभव प्रतिभागियों द्वारा दिया गया। बाधिरांध के कारणों को व्यक्त करने प्रतिभागियों के तीन समूह बनाए जिसे बिंदुवार  जानकारी देते हुए प्रस्तुतीकरण किए गए।

जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र पांडे ने अपने शैक्षणिक कार्यकाल में समावेशी शिक्षा के अनुभव तथा विशेष बच्चों के गृह संपर्क में हुए अनुभव को साझा करते हुए प्रतिभागियों के क्षमता विकास हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए। कार्यक्रम के समापन  में आई के रामटेके (ए पी सी) द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त  करते हुए प्रशिक्षण में प्राप्त किए बातों का लाभ अपने दैनिक जीवन और समावेशी शिक्षा के क्षेत्र के बच्चो में प्रदान करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पात्रता अनुसार यात्रा भत्ता प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.