सामान्य मौलिक लेखांकन त्रुटियों को कम करने, वित्तीय और लेखा नियमों को अवगत कराने कार्यशाला संपन्न

Updated on 11-09-2025 01:22 PM

बालोद। सामान्य मौलिक लेखांकन त्रुटियों को कम करने, वित्तीय और लेखा नियमों को अवगत कराने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के नए पहल के आलोक में तथा प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)  यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में लेखांकन एवं सामान्य भविष्य निधि से संबंधित विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, कोषालय अधिकारी तथा राज्य शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में बालोद जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को लेखांकन संबंधी मौलिक त्रुटियों के निराकरण तथा जीफीएफ भुगतान में तीव्रता लाने के लिए प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक सुझाव पावर प्वाईंट के माध्यम से प्रस्तुत किए गए। इस दौरान आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा इस कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी शंकाओं का भी समाधान इस कार्यशाला में किया। कार्यशाला में उप महालेखाकार  एम एस डहरिया, सहायक लेखा अधिकारी  के एस कल्याण राम,  अनुपम सिह,   रमेश सिंह एवं उप संचालक वित्त  डीके चैबे, जिला कोषालय अधिकारी  मुकुंद भारद्वाज, संभागीय लेखा अधिकारी  नेमेन्द्र देशमुख, सहायक कोषालय अधिकारी  रोशन,  सोमेश सोरी,  टीएल पिस्दा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लेखा अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.