सिकलसेल एवं डायरिया से बचाव के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

Updated on 19-07-2024 05:47 PM
रायपुर। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सिकलसेल तथा डायरिया जांच, प्रबंधन एवं रोकथाम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर देव ने कहा कि आज की कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है। सभी चिकित्सक इस कार्यशाला को गंभीरता से समझे और जिले में सिकलसेल एवं डायरिया के जांच, प्रबंधन एवं रोकथाम हेतु बेहतर कार्य करें। उन्होंने लोगों को डायरिया एवं सिकलसेल के बेहतर उपचार तथा बचाव संबंधी उपायों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए अपील भी की। उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छ पानी पीने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श लेने के लिए कहा। वहीं जिन समुदायों में सिकलसेल की बीमारी पाई जाती है, उन समुदायों के विवाहित जोड़ों की सिकल की जांच अवश्य कराने की बात कही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र पैकरा ने बताया कि डायरिया से बचाव के लिए पीने का साफ पानी उपलब्ध होना बेहद जरूरी है, इसके लिए टंकियों की उचित साफ-सफाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जल जनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए घरों में तथा कुएं एवं जल स्रोतों की अच्छी तरह से साफ-सफाई और संक्रमण रोकने के लिए क्लोरीन टैबलेट वितरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में डायरिया की रोकथाम में प्रबंधन के लिए सभी मितानिनों एवं एएनएम को पूरी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करना चाहिए। मितानिनों द्वारा सभी 5 वर्ष तक के बच्चों के घरों में ओआरएस पैकेट, जिंक की गोली वितरित की जाए।

डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि डायरिया से रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओ.आर.एस. एवं जिंक पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ-साथ साफ सफाई, भोजन से पहले नियमित रूप से  साबुन से हाथ धोने आदि गतिविधियों के बारे में आमजनों को जागरूक करें ताकि डायरिया की रोकथाम की जा सके।

कार्यशाला में सिकलसेल एनीमिया बीमारी एवं बचाव के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिहारे ने बताया कि सिकल के दो प्रकार होते हैं। पहला सिकल वाहक या ट्रेट, दूसरा सिकल धारक या एनीमिया। उन्होंने बताया कि सिकल सेल से बचाव के लिए मरीजों की पहचान, सिकल वाहक की पहचान, नवजात शिशु की जांच आदि जरूरी है। सिकलसेल विशेषज्ञ डॉ. विनोद अग्रवाल ने बताया कि जिन समुदायों में सिकलसेल की बीमारी पाई जाती है, उन समुदायों के विवाहित जोड़ों की सिकल की जांच करना और उन्हें प्रीनेटल डायग्नोसिस के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिन समुदायों में सिकल की बीमारी पाई जाती है, उनके नवजात शिशुओं की जांच कर सिकल का पता लगाया जाए और तुरंत इलाज किया जाए, इससे शिशु और बाल मृत्यु दर में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि जिन समुदायों में यह बीमारी पाई जाती है उन्हें बीमारी से संबंधित पूरी जानकारी देना और सिकल से संबंधित भ्रांतियां को दूर करना जरूरी है। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, आरएचओ, निजी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सकगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.