आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन व जन जागरूकता

Updated on 07-08-2025 07:09 PM

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व मे पूरे जिले में 1 अगस्त 7 अगस्त 2024 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी 46 सेक्टरों के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामों में माताओं, किशोरियों को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है बच्चें एवं माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान प्रभावी ढ़ग से समुदाय स्तर पर चलाया जा रहा है।

स्तनपान सर्वाेत्तम आहार मानसिक विकास होता है विभाग द्वारा जानकारी दिया जा रहा है कि स्तनपान न केवल सर्वाेत्तम आहार है बल्कि शिशु के मानसिक विकास, शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। स्तनपान कराने में माताओं का सहयोग एवं स्तनपान को बढ़ावा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाली ऊर्जा एवं पोषक तत्व प्राप्त होता है। इस वर्ष विश्व स्तनपान का थीम है, अंतर को कम करना प्रसव के 1 घंटे के भीतर स्तनपान की दर घटकर 47.1 प्रतिशत से 32.4 प्रतिशत हो गई है।

मां के दूध से कुपोषण का शिकार नही हो पाता शिशु मां के दूध में शिशु की आवश्यकता अनुसार पानी होता है 6 माह तक ऊपर से पानी देने की कोई आवश्यकता नहीं होती। धात्री माताओं को प्रसव के बाद सफल, स्तनपान के बारे में बताया जाये। किसी कारण वश मां से बच्चें को दूर रखना पढे तो भी स्तनपान की निरंतरता बनाये रखने के बारे में बताया जाये स्तनपान बच्चों को बुद्धिमान बनाता है मां के पास जितना समय नवजात रहेगा नवजात में उतनी भावनात्मक वृद्धि होती है सुरक्षा का आभास रहता है। मां के दूध से कुपोषण का शिकार नहीं होता है।

जिले में प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है बीजादूतीर स्वयं सेवकों को व आंगनबाड़ी स्तर पर महिलाओं को अपने आस-पास सभी समुदाय के बीच में स्तनपान के महत्व को बताने के संबंध में भी जानकारी दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.