वर्ल्ड चैंपियन क्रांति का भोजपुरी गानों पर डांस:छतरपुर में देर रात तक जश्न और आतिशबाजी

Updated on 08-11-2025 12:38 PM
छतरपुर, भारतीय महिला क्रिकेट की विश्व विजेता टीम की मेंबर क्रांति गौड़ शुक्रवार देर रात छतरपुर जिले में अपने गृह नगर घुवारा पहुंचीं। उनके आगमन पर गांव में दिवाली जैसा उत्सव मनाया गया। हालांकि, रोड शो और स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति भी बनी। क्रांति को धक्का तक लग गया।

रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। घुवारा पहुंचने पर क्रांति ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ भोजपुर गीतों पर डांस किया।

इससे पहले शुक्रवार को ही भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस पर आयोजित समारोह में क्रांति सिंह को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सीएम ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली किए जाने की घोषणा की। साथ ही, छतरपुर में विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई।

एयरपोर्ट से रोड शो, मंदिर में टेका माथा शुक्रवार दोपहर को क्रांति गौड़ का खजुराहो एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया था। इसके बाद वह कार की छत पर बैठकर अभिवादन करती रहीं। रास्ते भर उन पर फूल बरसे और 'भारत माता की जय' के नारे लगे। घुवारा पहुंचने से पहले क्रांति ने चौपरिया सरकार मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के समक्ष माथा टेका।

घुवारा में तुलादान के दौरान मची भगदड़, क्रांति को लगा धक्का छतरपुर के घुवारा नगर पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह के घर पर क्रांति गौड़ का तुलादान कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा घेरा टूटने से क्रांति को धक्का लग गया। जब वह भीड़ में घिरीं, तो स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उत्साह इतना ज्यादा था कि पुलिस को कई बार भीड़ को हटाना पड़ा।

घर पर दिवाली जैसा माहौल, 4 क्विंटल लड्डू बंटे देर रात जब क्रांति अपने घर पहुंचीं, तो वहां दीपावली जैसा उत्सव दिखा। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया। क्रांति के घर को भी फूलों से सजाया गया था। परिवार के सदस्यों ने जीत की खुशी में 4 क्विंटल लड्डू बांटे। क्रांति के पिता ने कहा कि उन्हें बेटी की उपलब्धि पर गर्व है।

क्रांति का संदेश- 'लड़का-लड़की में अंतर न समझें' घर पहुंचने पर क्रांति गौड़ भी खुशी से झूम उठीं और ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। उनके पिता ने उन्हें माला पहनाई। इस अवसर पर क्रांति गौड़ ने कहा कि, "बुंदेलखंड में किसी भी क्षेत्र में लड़का-लड़की में कोई अंतर नहीं समझा जाना चाहिए।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.