भारत की शान नीरज चोपड़ा के निशाने पर वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

Updated on 24-08-2023 01:17 PM
World Athletics Championships 2023: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 अगस्त से हुई थी और यह 27 अगस्त तक खेला जाएगा। भारत ने आज तक इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल नहीं है। देश के पास एक सिल्वर और एक ब्रॉज है। 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में ब्रॉज मेडल जीता था। पिछले साल नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। अब नीरज एक बाद फिर फील्ड में उतरने को तैयार हैं।

कब है नीरज चोपड़ा का इवेंट?

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुष जैवलिन थ्रो का इवेंट 25 अगस्त को होगा। भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से क्वालिफिकेशन राउंड की शुरुआत होगी। बेस्ट ऑफ थ्री में टॉप-12 में रहने वाले एथलीट को फाइनल में जगह मिलेगी। फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को होगा। इसी शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 11 बजकर 45 मिनट पर होगी।

कहां लाइव देखें मुकाबला?

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर हो रही है। यानी फैंस नीरज चोपड़ा का इवेंट फ्री में लाइव देख सकते हैं। नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना भी पुरुष जैवलिन थ्रो में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेंगे।

नीरज चोपड़ा का हालिया फॉर्म

25 साल के नीरज चोपड़ा इस सीजन में भी शानदार लय में चल रहे हैं। मई में दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर का थ्रो कर उन्होंने गोल्ड जीता था। इसके बाद लुसाने में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हालांकि नीरज अभी तक अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं कर पाए हैं। पाकिस्तान के नदीम अरशद समेत इस बार कई ऐसे एथलीट हैं, जिनका पर्सनल बेस्ट 90 मीटर से ज्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.