वर्ल्ड कप का जश्न खत्म, अब मैदान पर कब दिखेंगे रोहित और कोहली, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Updated on 05-07-2024 03:29 PM
भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न खत्म हो गया है। इसी फॉर्मेट में युवा बिग्रेड अब जिम्बाब्वे का सामना करेगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। ऐसे में सवाल है कि ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए अब कब मैदान पर उतरेंगे। तो चलिए हम आपको इसका जवाब देने की कोशिश करते हैं।

जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद श्रीलंका जाएगा। वहां दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन ही वनडे मैच होंगे। इस दौरे पर भी रोहित औऱ विराट का नहीं जाना लगभग तय है।

करीब 40 दिन का होगा ब्रेक

भारतीय टीम 7 अगस्त को सीरीज दौरे पर अपना आखिरी मैच खेलेगी। इसके बाद टीम करीब 40 दिनों के ब्रेक पर रहेगी। भारत को आखिरी ब्रेक पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के बाद मिला था।

बांग्लादेश से सितंबर में टेस्ट सीरीज

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक साथ मैदान पर दिख सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। सीरीज का पहला मैच चेन्नई और दूसरा कानपुर में होगा।

दिसंबर से खेल रहे रोहित

रोहित शर्मा दिसंबर से लगातार खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने करीब एक महीना आराम किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वह लगातार खेल रहे हैं। रोहित ने इंटरनेशनल के साथ ही आईपीएल में सारे मुकाबले खेले हैं।

विराट ने लिया था ब्रेक

विराट कोहली ने जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद आराम लिया था। वो सीधे मार्च में मैदान पर उतरे थे। बेटे की जन्म की वजह से विराट ने करीब दो महीनों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.