वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच की शुरुआत आज से, जानें शेड्यूल के साथ ही इससे जुड़ी हर जानकारी

Updated on 29-09-2023 01:19 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 की झलक आज से दिखनी शुरू हो जाएगी। 10 टीमों की इस टूर्नामेंट में आज यानी 29 सितंबर से वॉर्म अप मैचों की शुरुआत होगी। सभी टीमें दो-दो वॉर्म अप मैच खेलेंगी। चार तीनों तक चलने वाले वॉर्म अप मैचों के पहले दिन आज तीन मुकाबला होंगे। भारतीय टीम 30 सितंबर को अपना पहला और 3 अक्टूबर को अपना दूसरा वॉर्म अप मैच खेलेगी। आईसीसी के हर बड़े टूर्नामेंट से पहले ये वॉर्म अप मैच खेले जाते हैं।

तैयारी परखने का आखिरी मैच

वॉर्म अप मैच सभी टीमों के लिए वर्ल्ड कप की तैयारी परखने का आखिरी मौका होगा। इसके साथ ही टीमें भारतीय परिस्थिति में खुद को ढालने की भी कोशिश करेंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम करीब 10 दिन से भारत में है लेकिन अन्य टीमों के साथ ऐसा नहीं है। पाकिस्तान दो दिन पहले ही भारत आया है। उनके खिलाड़ियों के पास तो भारत में खेलने को कोई अनुभव भी नहीं है। ऐसे में वॉर्म अप मैच उनके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

कहां लाइव देंखे वॉर्म अप मैच?

हर किसी के मन में यही सवाल है कि वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच को लाइव कहां देख सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसकी भी जानकारी दे देते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के वॉर्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। भारत के घरेलू मैचों के राइट्स जियो सिनेमा ने खरीद लिए हैं लेकिन वर्ल्ड कप के राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास ही हैं। इसी तरफ मैच की ब्रॉडकास्टिंग आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच का शेड्यूल

तारीखटीमवेन्यूसमय (IST)
29 सितंबरबांग्लादेश vs श्रीलंकागुवाहाटी2:00 PM
29 सितंबरदक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तानतिरुवनंतपुरम2:00 PM
29 सितंबरन्यूजीलैंड vs पाकिस्तानहैदराबाद2:00 PM
30 सितंबरभारत vs इंग्लैंडगुवाहाटी2:00 PM
30 सितंबरऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्सतिरुवनंतपुरम2:00 PM
01 अक्टूबरइंग्लैंड vs बांग्लादेशगुवाहाटी2:00 PM
01 अक्टूबरन्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीकातिरुवनंतपुरम2:00 PM
02 अक्टूबरअफगानिस्तान vs श्रीलंकागुवाहाटी2:00 PM
02 अक्टूबरभारत vs नीदरलैंड्सतिरुवनंतपुरम2:00 PM
02 अक्टूबरपाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलियाहैदराबाद2:00 PM

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.