सालेम इंग्लिश स्कूल में ‘ईको रिदम’ के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Updated on 07-06-2025 12:49 PM

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सालेम इंग्लिश स्कूल में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ईको रिदम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्टेज का लोकार्पण राइट रेव. सुषमा कुमार, बिशप, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़, सी.एन.आई. ने किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत रेव. असीम पी. विक्रम, प्रेस बीटर इंचार्ज, सेंट पौल्स चर्च, सी.एन.आई. द्वारा प्रार्थना से की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ी डांस ‘तरी हरि’ की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अब्दुल रज़िक ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया, जबकि राकेश शर्मा ने ‘रिमझिम गिरे सावन’ और अन्य लोकप्रिय गीतों के माध्यम से माहौल में ऊर्जा भर दी।
गायिका निशा शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘ऊँचा सा कोई एकतारा’ गीत को खूब सराहना मिली, वहीं समीर खान ने भी अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती नीलम सिंह, पर्यावरण सलाहकार, ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व रेखांकित करते हुए कहा, “अगर पांच सेकंड के लिए भी ऑक्सीजन रुक जाए, तो धरती की संरचना डगमगा जाएगी। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।”
इस आयोजन में बिशप सुषमा कुमार, नितिन लॉरेंस (वाइस प्रेसिडेंट, डायोसिस ऑफ छ.ग.), जयदीप रॉबिन्सन (सेक्रेटरी, CDBE), रेव. सुभोध कुमार, रेव. पी. विक्रम, तथा मनशीष केजू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रूपिका लॉरेंस, प्रभारी प्राचार्या, सालेम इंग्लिश स्कूल के निर्देशन में किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.