भिलाई विद्यालय में मनाया गया विश्व चिंतन दिवस

Updated on 23-02-2025 01:24 PM

भिलाई । भारत स्काउट गाइड जिला संघ, भिलाई के तत्वाधान में स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पॉवेल के जन्म दिवस पर शनिवार 22 फरवरी को भिलाई विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना एवं विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। विश्व चिंतन दिवस-2025 में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने, सही तरीके से जीवन यापन करने और सकारात्मक बदलाव लाने हेतु हमारी कहानी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक शिक्षा एवं जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड श्रीमती शिखा दुबे उपस्थित थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा लॉर्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला आयुक्त स्काउट तथा भिलाई विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने स्वागत भाषण दिया। गाइड श्रेया शाह द्वारा लॉर्ड बेडेन पावेल के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि महाप्रबंधक शिक्षा एवं जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड श्रीमती शिखा दुबे ने कार्यक्रम के विषय हमारी कहानी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गल्र्स गाइड और गल्र्स स्काउटिंग की सामूहिक और व्यक्तिगत भूमिका को समझने का यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए जानकारी दी कि उनकी भी स्कूली शिक्षा बीएसपी शिक्षा विभाग से ही हुई है तथा प्रारंभ से स्काउट गाइड गतिविधियों से जुड़ी रही है।

उन्होंने जीवन में अनुशासन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हम समय का उचित प्रबंधन सीखते है। उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी विषय को पढ़ते समय रटें, नहीं बल्कि उसे समझे, लगातार प्रयास करें, एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही यह भी बताया कि स्काउटिंग हमें सीमित संसाधनों से जीवन यापन का तरीका सिखाती है। इस अवसर पर आर्या पाण्डे, देवकी रेड्डी, नफीसा एवं राजदीप सिंह के द्वारा विभिन्न धर्मों के संदेशो का वाचन किया गया। सचिव जिला संघ भिलाई श्रीमती सरिता कुमारी शाक्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति के लिए डॉ सुधीर सिंह, श्रीमती सपना अवस्थी, श्री जयदेव दीक्षित एवं श्री आर जेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी साहू, शिक्षा विभाग से  अशोक सिंह, प्रधान पाठक  पी आर साहू, दिनेश पांडेय, विमल टहनगुरिया, डी के साहू, पवन कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड से सत्यनारायण साहू एवं सुश्री कीर्ति लता देशमुख, रोवर लीडर्स अविनाश,श्रवण कुमार साहू ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.