चीन छोड़ने की तैयारी में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी! अपने कर्मचारियों को जारी किया यह आदेश

Updated on 16-05-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में अपने कर्मचारियों को दूसरे देशों में शिफ्ट होने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कंपनी ने चीन में क्लाउड-कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस ऑपरेशन में लगे करीब 700 से 800 लोगों को विदेशों में रिलोकेट होने पर विचार करने को कहा है। चीन में कंपनी के ज्यादातर स्टाफ में ज्यादातर स्थानीय इंजीनियर हैं। कंपनी ने इन लोगों को अमेरिका, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में ट्रांसफर का विकल्प दिया है। अमेरिका और चीन के संबंधों में जारी तनाव के कारण माइक्रोसॉफ्ट ने यह कदम उठाया है। बाइडन सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी, कंप्यूटर चिप्स और मेडिकल प्रॉडक्ट्स समेत चीन के कई तरह के सामान पर नकेल कसी है।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने बताया कि अपने कर्मचारियों को इस तरह का अवसर देना कंपनी के ग्लोबल बिजनस का हिस्सा है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों विदेशों में रिलोकेट होने का विकल्प दिया है। इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि अमेरिका का वाणिज्य विभाग प्रोप्राइटरी या क्लोज्ड सोर्स एआई मॉडल के निर्यात को प्रतिबंधित करने के लिए नए नियमों पर विचार कर रहा है। हालांकि कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट इस क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है और चीन में काम करना जारी रखेगी। माइक्रोसॉफ्ट मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 3.144 ट्रिलियन डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.