भागने की जगह जॉगिंग कर रहा था दुनिया का सबसे अनफिट क्रिकेटर, बना मजाक

Updated on 18-08-2023 02:20 PM
Rahkeem Cornwall: क्रिकेट फिजिकल स्पोर्ट्स है और इसमें फिटनेस की काफी जरूरत होती है। फिर भी वेस्टइंडीज के 143 किलो के रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) लगातार क्रिकेट खेलते हैं। गेंद से उनका प्रदर्शन अच्छी भी रहता है। लेकिन इसका अलावा हर जगह उन्हें जूझना पड़ता है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे ज्यादा वजन वाले खिलाड़ी भी हैं। इसके साथ ही कॉर्नवाल को दुनिया के सबसे अनफिट क्रिकेटर का भी टैग मिल चुका है।

रनआउट हुए रहकीम कॉर्नवाल

रहकीम कॉर्नवाल ज्यादा वजन की वजह से ठीक से भाग नहीं पाते। टेस्ट में तो कई बार काम चल जाता है लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा नहीं होता। यहां बाउंड्री रोकने से लेकर रन चुराने तक के लिए तेज भागना होता है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में 30 साल के रहकीम कॉर्नवाल बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह ऐसे आउट हुए कि हर कोई हंस पड़ा।

भागने के तरीके पर कमेंटेटर भी हंसे

सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कॉर्नवाल ने पहले गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला। वहां फील्डिंग कर रहे क्रिस सोल के हाथ से गेंद थोड़ी छिटक गई। इस दौरान कॉर्नवाल और काइल मेयर्स ने रन लेने का फैसला किया। फील्डर ने गेंद उठाया और विकेट की तरफ थ्रो कर दिया। लेकिन तेज से नहीं भाग पाने के कारण कॉर्नवाल क्रीज से काफी दूर रह गए। वह रन चुनाने के लिए भी जॉगिंग करने की तरह भाग रहे थे। इसपर कमेंटेटर्स भी हंस पड़े। जिस समय कॉर्नवाल आधी क्रीज पर थे, उस समय मेयर्स बल्लेबाजी छोर तक पहुंच चुके थे।

रॉयल्स को मिली हार

सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ बारबाडोस रॉयल्स को इस मुकाबले में 54 रनों से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने 6 विकेट पर 201 रन बनाए। सीन विलियम्स ने 30 गेंद पर 47 जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 32 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। जेसन होल्डर ने 4 विकेट मिले। रॉयल्स की पारी 147 रनों पर सिमट गई। नइम यंग ने 48 रनों का योगदान दिया। मैथ्यू फोर्ड ने 3 विकेट झटके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.