दुनिया के दस सबसे मजबूत फूड ब्रांड, लिस्ट देखकर तिरंगे को सलाम करेंगे आप

Updated on 29-01-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: दुनिया के 10 सबसे मजबूत फूड ब्रांड्स में भारत के दो ब्रांड शामिल हैं। ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक इस लिस्ट में चॉकलेट प्रॉडक्ट्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Hershey इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर भारत में दूध और मिल्क प्रॉडक्ट्स का मशहूर ब्रांड अमूल शामिल है। साथ ही टॉप 10 में ब्रिटानिया भी शामिल हैं। इसमें अमेरिका के चार, भारत के दो, जापान का एक, वियतनाम का एक, चीन का एक और स्विट्जरलैंड का एक ब्रांड शामिल है। अमेरिकी ब्रांड्स में Hershey के अलावा Doritos, Cheetos और Stouffer's शामिल हैं।

पहले नंबर पर अमेरिका का Hershey ब्रांड शामिल है। चॉकलेट और कोकोआ प्रॉडक्ट्स बनाने वाली यह कंपनी इसका हेडक्वार्टर पेनसिल्वेनिया में है। इसकी स्थापना मिल्टन एस हर्शी ने 1894 में की थी। अभी मिशेल बक इसकी सीईओ हैं। दूसरे नंबर पर अमूल ब्रांड शामिल है। इसका मालिकाना हक गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के पास है। यह एक सहकारी कंपनी है जिससे 36 लाख किसान जुड़े हैं। इसकी स्थापना 14 दिसंबर 1946 को वर्गीज कुरियन और त्रिभुवनदास पटेल ने की थी। इसका मुख्यालय गुजरात के आणंद में है। साल 2022 में इसका कुल रेवेन्यू 6.5 अरब डॉलर रहा था।

कौन-कौन है टॉप 10 में

इस लिस्ट में तीसरा नाम अमेरिकी ब्रांड Doritos का है। फ्लेवर्ड चिप्स बनाने वाली इस ब्रांड का मालिकाना हक पेप्सिको के पास है। Cheetos इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसका मालिकाना हक भी पेप्सिको के पास है। ब्रिटानिया इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस लिस्ट में जापान का ब्रांड Nissin छठे नंबर पर है। सातवें नंबर पर चीन का Haitian ब्रांड है। यह प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन बनाने वाली दुनिया का सबसे बड़ी कंपनी है। स्विट्जरलैंड का Lindt ब्रांड इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। अमेरिका का Stouffer's ब्रांड नौवें और वियतनाम का Vinamilk ब्रांड दसवें नंबर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.