दिल्ली में 13 साल में सबसे ज्यादा ठंड 50 फ्लाइट लेट UP-राजस्थान में बारिश की चेतावनी

Updated on 31-01-2024 12:32 PM

देश के छह राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम बदलेगा।

दिल्ली-UP में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान, पश्चिम बंगाल और नार्थ ईस्ट राज्यों में भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में जनवरी में पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 30 जनवरी तक दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2011 के बाद सबसे कम है। घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा फ्लाइट डिले हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में 120 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत NCR के हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गलन और ठंड बढ़ सकती है।

जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम...

31 जनवरी से 1 फरवरी तक उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

UP, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

पंजाब में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

अरुणाचल में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश की संभावना है।

    हिमाचल प्रदेश: इस सीजन में पहली बार भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, रोहतांग-कोकसर से टूरिस्ट निकाले

    हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से कई जगह टूरिस्ट फंस गए। लाहौल-स्पीति पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक रोहतांग, कोकसर और सिस्सू में फंसे एक दर्जन से ज्यादा टूरिस्टों को उनकी गाड़ियों के साथ सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वहीं शिमला के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व चौपाल के खिड़की में भी हल्का हिमपात हुए है।

    उत्तर प्रदेश: 21 जिलों में बारिश का अलर्ट:गोरखपुर 5.8°C के साथ सबसे ठंडा

    UP में कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यही नहीं, अब 7 दिन तक बारिश-ओला की चेतावनी दी गई है। 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। अनुमान है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है यानी सर्दी कुछ कम हो सकती है। 

    मध्य प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छाए बादल, रात में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्यप्रदेश में बादल छाए हैं। इससे रात में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। सोमवार-मंगलवार की रात में 27 शहरों में अधिकतम टेम्प्रेचर 12 डिग्री से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन की मानें, तो 5 फरवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तेज ठंड का एक दौर आ सकता है। 

    पंजाब-हरियाणा: कई जिलों में धुंध, विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर

    हरियाणा में बुधवार को दिन का आगाज घनी धुंध के साथ हुआ। मंगलवार रात को ही धुंध छाने लगी थी, जिसका असर अलसुबह तक देखने को मिल रहा है। सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत अन्य जिलों में सुबह विजिबिलिटी न के बराबर है।

    पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। यहां 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। 

    झारखंड: आज और कल बारिश की संभावना; बादल छाने से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा; 2 फरवरी से साफ होगा मौसम

    झारखंड के कई जिलों मे आज बारिश की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में कुछ इलाकों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बदले मौसम को देखते हुए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.