वाह भाई वाह! TATA के इस शेयर ने तो मौज करा दी, सिर्फ 10 मिनट में ताबड़तोड़ कमा डाले 233 करोड़ रुपये

Updated on 21-04-2023 07:42 PM
नई दिल्ली:शेयर बाजार उतार-चढ़ाव से भरा बाजार है। कभी कोई शेयर आसमान छूने लगता है तो कभी बड़े-बड़े शेयरों का हाल बेहा हो जाता है। कब कौन सा शेयर आपको मालामाल बना दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही बंपर कमाल टाटा के शेयर ने किया है। टाटा समूह के शेयर टाइटन के शेयरों में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने तो मिली। टाटइटन के शेयर (Titan Shares) बाजार खुलने के साथ ही 50 रुपये तक चढ़ गए। टाइटन के शेयरों का सबसे अच्छा फायदा अगर किसी को सबसे ज्यादा हुआ तो वो दिवंगत निवेशक और शेयर बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ( Rakesh Jhunjhunwala) की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) हैं। टाइटन के शेयरों में तेजी से उन्होंने सिर्प 10 मिनट में 223 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

टाटा के शेयर ने किया मालामाल

गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन बाजार खुलते ही टाइटन के शेयर जबरदस्त तरीके से चढ़ने लगे। मार्केट के ओपनिंग बेल के साथ ही टाइटन के शेयर 2569.30 रुपये पर खुले और 10 मिनट के बाद यानी करीब 9.30 बजे ये उछलकर 2619 रुपये पर पहुंच गए। 10 मिनट में शेयर में 49.70 रुपये की तेजी आई। हालांकि इस तेजी के बाद शेयर थोड़े गिरे, लेकिन हरे निशान के साथ ही बंद हुए।

रेखा झुनझुनवाला की कमाई

रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के कुल 4,69,45,970 शेयर शेयर हैं। इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही तक उनके पास 4,58,95,970 शेयर थे। उन्होंने मार्च में इस शेयर में निवेश बढ़ाया। अब अगर टाइटन के शेयर में आई तेजी से उनकी कमाई की बात करं तो कल उन्होंने 49.70x4,69,45,970 रुपये यानी करीब 233 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। शेयर में तेजी से उनके नेटवर्थ में वृद्धि 2,33,32,14,709 रुपये की बढ़ोतरी हो गई।आपको जानकर हैरानी होगी की राकेश झुनझुनवाला ने साल 2002-23 में सिर्फ 3 रुपये में टाइटन के ये शेयर खरीदें थे। आज ये शेयर 2600 रुपये के पार जा चुका है। बीते एक महीने में टाइटन के शेयर 2460 रुपये से बढ़तक 2590 रुपये और 2600 रुपये तक पहुंच गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.