वाह अंग्रेज की औलाद... हिंदी का मजाक उड़ा रहा था यूजर, हरभजन सिंह ने खटिया खड़ी कर दी

Updated on 25-02-2025 11:58 AM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी का जुनून इस वक्त लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। जल्द ही लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो जाएंगे और सेमीफाइनल की जंग शुरू हो जाएगी। इसी बीच दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर भी चैंपियंस ट्रॉफी में पूरी रुचि ले रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंट्री भी कर रहे हैं। इन्हीं में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का भी है। लेकिन भज्जी की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर से कमेंट्री के मसले पर ही बहस हो गई।

हरभजन सिंह की हुई बहस

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए हिंदी कमेंट्री पर निशाना साधा है। इस यूजर ने लिखा, 'हिंदी कमेंट्री इस खूबसूरत नीले ग्रह पर सबसे घटिया चीजों में से एक हो सकती है।' जवाब में हरभजन सिंह ने भी इस यूजर की बोलती बंद कर दी। हरभजन ने जवाब देते हुए लिखा, 'वाह अंग्रेज की औलाद। शर्म आनी चाहिए अपनी भाषा बोलने और सुनने पर फकर महसूस होने चाहिए।'

टीम इंडिया का शानदार खेल

भारतीय क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार रन चल रहा है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। अब आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। हालांकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में भी साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन वहां भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 180 रन से हराकर ट्रॉफी छीन ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.