WPL- बेंगलुरु ने मुंबई को 11 रन से हराया:स्मृति मंधाना की फिफ्टी, स्नेह राणा को 3 विकेट

Updated on 12-03-2025 03:24 PM

विमेंस प्रीमियर लीग के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 3 विकेट खोकर 199 का स्कोर बनाया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 53 रन की पारी खेली।

मंगलवार को 200 रन का पीछा कर रही मुंबई की टीम 20 ओवर 9 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। नैट सिवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए ऑलराउंडर स्नेह राणा ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मुंबई इस हार के बावजूद खिताबी रेस में शामिल है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन RCB जीत के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

मंधाना की फिफ्टी, RCB ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए 

बेंगलुरु की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। 37 गेंद की पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। एलिस पैरी ने 38 गेंद में 49 रन की नाबाद पारी खेली। ऋचा घोष ने 22 गेंद में 36 रन बनाए। वहीं जॉर्जिया वेयरहैम 10 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। ओपनर सबनेनी मेघना ने 13 गेंद में 26 रन बनाए। मुंबई इंडियंस से हैली मैथ्यूज को 2 और अमेलिया केर को एक विकेट मिला। RCB ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन जोड़े।

नैट सिवर ब्रंट​​​​​ को साथ नहीं मिला 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सिवर ब्रंट ने 69 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। आखिरी ओवरों में सजीवन संजना (23 रन), कप्तान हरमनप्रीत कौर (20 रन), हैली मैथ्यूज (19 रन) और अमनजोत कौर (17 रन) को शुरुआत अच्छी मिले लेकिन वे सभी अपनी पारी को लंबी नहीं कर सकी। स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। किम गार्थ और एलिस पेरी को 2-2 विकेट मिले।

एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी मुंबई

मुंबई इंडियंस अगर यह मैच जीत लेती तो वह सीधे फाइनल में जगह बना लेती, हारने की वजह से टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रह गई। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली।

दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में होगा। यह मुकाबला 13 मार्च होगा। एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम 15 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.