WPL- गुजरात ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया:एश्ले गार्डनर की फिफ्टी, लिचफील्ड ने 30 रन बनाए

Updated on 28-02-2025 02:03 PM

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) सीजन-3 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुरुवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने बॉलिंग चुनी। RCB ने 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। GG ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

गुजरात से कप्तान एश्ले गार्डनर ने 58 और फीब लिचफील्ड ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में डिएंड्रा डॉटिन और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट लिए। RCB से रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहम को 2-2 विकेट मिले।

RCB की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB की शुरुआत खराब रही। टीम ने 25 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान स्मृति मंधाना 10 और डैनी व्याट हॉज 4 रन बनाकर आउट हो गईं। एलिस पेरी खाता भी नहीं खोल सकीं। राघवी बिष्ट ने 22 और कनिका अहुजा ने 33 रन बनाकर स्कोर 70 के पार पहुंचाया।

ऋचा घोष 9 ही रन बना सकीं। जॉर्जिया वेयरहम ने 20 और किम गार्थ ने 14 रन बनाकर स्कोर 125 तक पहुंच दिया। गुजरात से डिएंड्रा डॉटिन और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर और काशवी गौतम ने 1-1 विकेट लिया।

17वें ओवर में जीत गई जायंट्स 

126 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 66 रन पर 3 विकेट गंवाए। बेथ मूनी 17, दयालन हेमलता 11 और हरलीन देओल 5 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान एश्ले गार्डनर ने फिर फीब लिचफील्ड के साथ पारी संभाली।

गार्डनर 58 रन बनाकर आउट हुईं, उन्होंने लिचफील्ड के साथ 51 रन की पार्टनरशिप की। लिचफील्ड ने 30 रन बनाकर टीम को 17वें ओवर में जीत दिला दी। RCB से रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट लिए।

गुजरात को दूसरी ही जीत मिली

गुजरात को तीसरे सीजन में दूसरी ही जीत मिली, 4 पॉइंट्स के साथ टीम 5वें नंबर पर ही है। RCB को 5वें मैच में तीसरी हार मिली, टीम 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। उनका रन रेट यूपी वॉरियर्ज और गुजरात से बेहतर है। मुंबई पहले और दिल्ली दूसरे नंबर पर है। दोनों के 6-6 पॉइंट्स हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.