बजरंग पूनिया से कुश्ती लड़ी बोले अखाड़ा छोड़ सड़कों पर लड़ना पड़े तो कौन पहलवान बनेगा

Updated on 27-12-2023 11:53 AM

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) और रेसलर्स के विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह हरियाणा पहुंचे। यहां वे झज्जर में बजरंग पूनिया के गांव छारा के अखाड़े में आए।जहां उन्होंने प्रैक्टिस कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने बजरंग पूनिया से कुछ देर अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच भी जाने।

राहुल गांधी करीब पौने घंटे तक अखाड़े में रहे। उन्होंने नए पहलवानों से WFI-रेसलर्स विवाद को लेकर बातचीत की। इसके बाद बजरंग और दीपक पूनिया के कोच वीरेंद्र से भी बात की।

राहुल गांधी के दौरे पर बजरंग पूनिया ने कहा- '' राहुल अखाड़े में हमारा रूटीन देखने आए थे कि एक खिलाड़ी का जीवन कैसा होता है। यहां से वे दिल्ली की तरफ रवाना हो गए।''

वापस लौटने के बाद राहुल गांधी ने सवाल किया कि अपने अखाड़े की लड़ाई छोड़ अगर इन खिलाड़ियों, भारत की बेटियों को अपने हक और न्याय की लड़ाई सड़कों पर लड़नी पड़े तो कौन अपने बच्चों को यह राह चुनने के लिये प्रोत्साहित करेगा?

राहुल गांधी का यह सरप्राइज दौरा ऐसे वक्त पर हुआ है, जब पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने WFI को लेकर मोर्चा खोल रखा है। फेडरेशन में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया।

बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री को ढ़ाई पेज की चिट्‌ठी लिख पद्मश्री उनके आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया। मंगलवार को विनेश फोगाट ने भी PM को 2 पेज की चिट्‌ठी लिख खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने का ऐलान कर दिया।

कोच बोले-अचानक पहुंचे राहुल
रेसलर बजरंग पूनिया के कोच और अखाड़े के संचालक वीरेंद्र ने बताया कि हम तो रूटीन में प्रैक्टिस करा रहे थे। सुबह करीब सवा 6 बजे अचानक राहुल अखाड़े पहुंचे। हम सभी देखकर हैरान रह गए। राहुल ने पहले सभी का हाल-चाल पूछा और फिर खिलाड़ियों के साथ खुद प्रैक्टिस की।

उन्होंने बताया कि उन्हें खेल के बारे में बहुत जानकारी है। हमारी पहलवानों के प्रकरण पर भी उनसे बात हुई। हमने बताया कि पहलवान खासकर महिला पहलवान बहुत मानसिक परेशानी झेल रही हैं, लेकिन उनके हाथ में क्या है।

बाजरे की रोटी और सरसों के साग का स्वाद चखा
राहुल ने अखाड़े में मेट पर कुश्ती की। इसके बाद राहुल उन्होंने बाजरे की रोटी और सरसों का साग भी साथ बैठकर खाया। इसके बाद दिल्ली जाते वक्त कुछ किसानों ने उन्हें खेत में लगे गन्ने और मूली भी तोड़कर दी। राहुल सुबह के वक्त में अखाड़े में पहुंचे थे। इससे स्वागत के लिए फूल का गुलदस्ता नहीं मिला तो अखाड़े के कोच ने खेत से मूली निकालकर भेंट की।

अखाड़े से लौटने के बाद राहुल गांधी ने क्या कहा...
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा-'' वर्षों की जी तोड़ मेहनत, धैर्य एवं अप्रतिम अनुशासन के साथ अपने खून और पसीने से मिट्टी को सींच कर एक खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल लाता है।

आज झज्जर के छारा गांव में भाई वीरेंद्र आर्य के अखाड़े पहुंच कर ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान भाइयों के साथ चर्चा की।

सवाल सिर्फ एक है - अपने अखाड़े की लड़ाई छोड़ अगर इन खिलाड़ियों, भारत की बेटियों को अपने हक और न्याय की लड़ाई सड़कों पर लड़नी पड़े तो कौन अपने बच्चों को यह राह चुनने के लिये प्रोत्साहित करेगा?

यह किसान परिवार के निश्छल, सीधे एवं सरल लोग हैं, इन्हें तिरंगे की सेवा करने दीजिए। इन्हें पूरे मान और सम्मान के साथ भारत का सिर गौरव से ऊंचा करने दीजिए।

WFI और रेसलर्स के विवाद की अहम बातें....

18 जनवरी,2023: पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक सहित करीब 30 रेसलर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया था। तब पहलवानों ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए। खेल मंत्रालय के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया।

23 अप्रैल, 2023: पहलवानों ने जांच कमेटी पर सवाल खड़े करते हुए फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया। इस बार पहलवान पहले से बड़ी तैयारी के साथ बैठे।बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई नहीं होते देख पहलवानों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट के आदेश पर बृजभूषण शरण सिंह सहित अन्य पर पहलवानों के आरोपों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इस बीच मई में होने वाले कुश्ती संघ के चुनाव पर भी रोक लग गई।

28 मई, 2023: पहलवानों ने दिल्ली में नई संसद भवन के उद्घाटन वाले दिन महिला संसद का ऐलान किया। विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित प्रदर्शन कर रहे अन्य पहलवानों पर दंगा करने और बाधा डालने का मामला दर्ज किया।

बाद में बजरंग, साक्षी और विनेश हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल बहाने पहुंच गए थे। हालांकि उन्होंने किसान संगठनों के दखल के बाद गंगा में मेडल नहीं बहाए। इस बीच पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से भारतीय कुश्ती संघ के होने वाले चुनाव पर रोक लगा दी गई। बाद में जब हाईकोर्ट की तरफ से रोक हटी तो 21 दिसंबर को कोर्ट की तरफ से चुनाव कराने की तारीख तय की गई।

21 दिसंबर, 2023: WFI के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने हरियाणा की अनिता श्योराण को हराकर जीत दर्ज की। उसी दिन पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और संजय सिंह को बृजभूषण शरण सिंह का बिजनेस पार्टनर बताते हुए साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया।

22 दिसंबर 2023: बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढ़ाई पेज की चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री अवार्ड लौटाने की घोषणा कर दी। वे दिल्ली में प्रधानमंत्री के घर के बाहर भी पहुंच गए। अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली तो उन्होंने पद्मश्री अवार्ड फुटपाथ पर रख दिया।

26 दिसंबर, 2023: विनेश फोगाट ने भी बजरंग पूनिया की तरह 2 पेज की चिट्‌ठी प्रधानमंत्री के नाम लिखी और फिर खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने की बात कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.