WFI के नेशनल ट्रायल का पहलवानों ने किया बहिष्कार:बजरंग पुनिया बोले,सरकार कुछ नहीं कर सकती तो हम भाग नहीं लेंगे

Updated on 01-03-2024 01:18 PM

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) द्वारा पेरिस ओलिंपिक और दो एशियन ट्रायल की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही आंदोलनरत पहलवान तिगड़ी साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। अब साक्षी मलिक के बाद बजरंग पुनिया ने भी इन ट्रायलों का बॉयकाट कर दिया है।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि विनेश फोगाट, सेवानिवृत्त साक्षी मलिक और अन्य प्रदर्शनकारी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा घोषित राष्ट्रीय ट्रायल में हिस्सा नहीं लेंगे। खासतौर जब तक सरकार इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करती और उचित समाधान प्रदान नहीं करती।

बजरंग बोले- सरकार कुछ नहीं कर रही, यह अजीब है

बजरंग पूनिया ने कहा, हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। सरकार कुछ क्यों नहीं कर रही है? WFI राज्य चुनाव करा रहा है, सरकारी पैसे का इस्तेमाल कर रहा है और खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किए जाने के बावजूद ट्रायल आयोजित कर रहा है। यह वास्तव में निराशाजनक है।

यदि ट्रायल केवल डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) के हाथों में है और सरकार कुछ नहीं करेगी, तो हम ट्रायल के लिए भी नहीं जाएंगे। वह (संजय सिंह) सभी नियमों का मजाक बना रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। यह अजीब है। हमें इसका उचित समाधान चाहिए।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने दिया ये बयान
संजय सिंह ने बयान में कहा कि मैं भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करना चाहता हूं कि टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 10 और 11 मार्च को होगा। ये ट्रायल्स IG खेल परिसर के केडी यादव कुश्ती इंडोर स्टेडियम में होंगे।

बयान के अनुसार, चयन ट्रायल्स 11 से 16 अप्रैल तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और 19 से 21 अप्रैल तक उसी स्थान पर एशियाई ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन करने के लिए आयोजित किए जाएंगे।

WFI से हटाया था बैन
इससे पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने साल 2023 अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि WFI तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था। वहीं, दूसरी ओर, भारतीय खेल मंत्रालय ने WFI की नव चयनित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनकी हर कार्यप्रणाली पर रोक लगाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.