लिख लीजिए... इस कारण कभी 100 शतक तक नहीं पहुंचेंगे विराट कोहली, सचिन का रिकॉर्ड अब अमर

Updated on 14-05-2025 02:16 PM
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक लगाया था। 2013 में सचिन ने संन्यास ले लिया। एक कार्यक्रम में सचिन से जब सलमान खान ने पूछा कि क्या लगता है आपका रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा? तब सचिन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया था। विराट ने वनडे में सचिन के सबसे ज्यादा 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन टेस्ट में वह सचिन से काफी पीछे रह गए।

विराट के नाम कुल 82 शतक

विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 शतक है। वनडे में 51 तो टेस्ट में उन्होंने 30 शतक जड़े हैं। टी20 इंटरनेशनल में विराट के नाम एक शतकीय पारी है। विराट ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही दर्ज है।

क्यों नहीं टूटेगा 100 शतक का रिकॉर्ड

टेस्ट में विराट कोहली के संन्यास के साथ ही लगता है कि सचिन तेंदुलकर के 100 शतक का रिकॉर्ड बच जाएगा। 36 साल के विराट 2027 विश्व कप तक खेल सकते हैं। भारत को 2026 तक कुल 24 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें तीन मैच इसी साल अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ हैं और उसपर संकट के बादल मंडरा रहे। 2027 के अंत में विश्व कप है। ऐसे में विराट तब तक खेलते हैं तो अधिकतम 40 वनडे खेल पाएंगे। सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट को अभी 19 शतकों की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.