आंधी की गलत सूचना और कार्यक्रम में एक घंटे की देरी से पहुंचे सीएम गहलोत, फिर हुआ एक्शन

Updated on 24-06-2023 08:58 PM
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) जयपुर के एक कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। इसके पीछे उन्होंने आंधी की गलत सूचना को वजह बताया। उन्होंने कहा कि धूल भरी आंधी के कारण तंबू गिरने की मुझे ‘गलत सूचना’ दी गई थी। इसी वजह से मुझे जमवारामगढ़ यात्रा में एक घंटे की देरी हुई। सीएम गहलोत शुक्रवार को भरतपुर से हेलीकॉप्टर में जमवारामगढ़ पहुंचे थे। बाद में उन्होंने महंगाई राहत शिविर का दौरा किया और जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया।


क्या है गहलोत से जुड़ा मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया कि जमवारामगढ में धूल भरी आंधी आई थी, तंबू गिर गया। यह गलत सूचना दी गई... मैंने एक घंटे तक इंतजार किया। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां आया तो पता चला कि यहां लोग गर्मी में बैठे हैं, बहनें उमस से परेशान हो रही हैं। इससे मुझे परेशानी होती है। बिना किसी कारण के एक घंटा बर्बाद हो गया।

RAS अधिकारी हुई सस्पेंड
इसके बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में तैनात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी अनिता कुमारी खटीक को निलंबित कर दिया गया। हालांकि कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया। सूत्रों ने कहा कि वह जमवारामगढ़ में मुख्यमंत्री के महंगाई राहत शिविर की तैयारियों में शामिल थीं।

तूफान की गलत सूचना से सीएम को हुई देरी

ऐसा माना जा रहा कि जमवारामगढ़ में हुए घटनाक्रम को लेकर एक्शन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जयपुर के जमवारामगढ़ में देरी से आने की खुद लोगों को वजह बताई। साथ ही अपना पक्ष भी रखा। फिर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखिए कैसे एक गलत सूचना के कारण तय कार्यक्रम में एक घंटे की देरी से पहुंचे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.