DME पर रॉन्‍ग साइड और तेज रफ्तार का कॉकटेल, बस-कार टक्‍कर का वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Updated on 11-07-2023 12:52 PM
गाजियाबाद: मेरठ के इस परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यह उनकी अंतिम यात्रा होगी। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार के आठ लोग खाटू श्‍याम के दर्शन के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे (DME) पर रॉन्‍ग साइड में आ रही एक स्‍कूल बस से टीयूवी कार की जोरदार टक्‍कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। कार सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बच्‍चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्‍पताल में वह जीवन-मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि स्‍कूल बस रॉन्‍ग साइड में दिल्‍ली से आ रही है, जबकि सामने से टीवीयू कार मेरठ से आ रही है। आमने-सामने पड़ने पर बस और कार चालकों ने एक दूसरे से बचने की कोशिश की पर नाकामयाब रहे। दरअसल बस और कार दोनों ने साइड लेने की कोशिश की। इस प्रयास में बस पूरी तरह लहराई हुई नजर आई। गनीमत रही कि आसपास से कोई और वाहन नहीं गुजर रहा था वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। इनमें दो महिलाएं और दो बच्‍चे भी थे। स्‍कूल बस नोएडा के बाल भारती स्‍कूल की है। बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। हादसे में घायल दो लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस ड्राइवर दिल्‍ली के गाजीपुर में सीएनजी भरवाकर वापस लौट रहा था। पूरी गलती उसकी है। कार सवार लोग मेरठ से गुड़गांव की तरफ जा रहे थे। गौरतलब है कि दुर्घटना में कार इस कदर पिचक गई थी कि सारे शव बुरी तरह अंदर फंस चुके थे। पुलिस ने गैस कटर की मदद से सभी शवों को काटकर बाहर निकाला। हादसे की वजह से काफी देर तक दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा।

स्‍कूल बस में कोई बच्‍चा नहीं था वरना...

सड़क हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उनको हटाने में भी पुलिस को मशक्‍कत करनी पड़ी। टक्‍कर के वक्‍त स्‍कूल बस में कोई बच्‍चा नहीं था वरना कई जानें जा सकती थीं। बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हादसा NH 9 की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन में हुआ है। पुलिस और DME की टीम रेस्क्यू करने में लगी है।ये हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने हुआ है। आपको बता दें कि दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर रॉन्‍ग साइड वाहन चलाने की वजह से यह पहला हादसा नहीं है। इसके पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दरअसल ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से अक्‍सर डीएमई पर वाहन चालक मनमानी करते नजर आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.