यशस्वी जायसवाल का 7वां टेस्ट शतक, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का निकाला तेल, धोनी का रिकॉर्ड 26वें मैच में चूर

Updated on 10-10-2025 04:48 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में शतक लगा दिया है। दूसरे सेशन में 145 गेंद पर वह शतक तक पहुंचे।

यशस्वी का 7वां टेस्ट शतक

23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का यह टेस्ट में 7वां शतक है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2023 में टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। यह उनका 5वां मैच है। यशस्वी ने 16 चौकों की मदद से अपना शतक लगाया। टेस्ट में शतक लगाने के मामले में यशस्वी धोनी से आगे निकल गए हैं। 90 मैच के अपने करियर में पूर्व भारतीय कप्तान ने 6 शतक लगाए थे। यशस्वी 26वें मैच में उनसे आगे निकल गए।
यशस्वी जायसवाल पहले सेशन में धीमी बैटिंग कर रहे थे। लेकिन दूसरे में आते ही अटैक कर दिया। दूसरे सेशन के पहले ओवर में उन्होंने तीन चौके मारे थे। 24 साल की उम्र से पहले टेस्ट में सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों के नाम अब यशस्वी से ज्यादा शतक हैं। सर डॉन ब्रैडमैन ने 24वें बर्थडे से पहले सबसे ज्यादा 12 टेस्ट शतक लगाए थे। वहीं सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 11 और गैरी सोबर्स के बल्ले से 9 शथक निकले थे।

इंग्लैंड में खूब बोला था बल्ला

यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड में बल्ले खूब बोला था। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में दो शतक लगाए थे। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में उनका बल्ला शांत रहा था। अब दूसरे मैच में यशस्वी ने शतक लगा दिया है। यशस्वी के टेस्ट डेब्यू के बाद से भारत के अन्य सभी सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर अभी तक 6 शतक ही लगा पाए हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट शतक दर्ज है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.