आज बंद हो रहा यथार्थ हॉस्पिटल का IPO, दो दिन में तीन गुना बोलियां, क्या संकेत दे रहा GMP?

Updated on 28-07-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ (Yatharth Hospital IPO) आज बंद हो रहा है। यानी निवेशकों के लिए इस पर पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है। यह 26 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। दो दिन में यह तीन गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इसका साइज 1.65 करोड़ शेयरों का है जबकि दूसरे दिन की समाप्ति तक इसे 5.01 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी थीं। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) कैटगरी में यह 5.85 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स कैटगरी में 3.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) में इसे 29 परसेंट बोलियां ही मिली हैं। इश्यू का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए, 50 परसेंट QIBs के लिए और 15 परसेंट एचएनआई के लिए रिजर्व है।

इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 205.96 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ के जरिए अपर प्राइस बैंड पर 686.55 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 285 से 300 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। इश्यू के तहत कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 6,551,690 शेयर बेच रहे हैं। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग और जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। यथार्थ हास्पिटल एंड ट्रॉमा केयर लिमिटेड एक मल्टी केयर हॉस्पिटल नेटवर्क है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। दिल्ली-एनसीआर में यह एक बड़ा हॉस्पिटल ग्रुप है।

क्या चल रहा है जीएमपी

शेयरों का अलॉटमेंट दो अगस्त 2023 को होने की उम्मीद है। सफल इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में चार अगस्त तक यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 7 अगस्त तक हो सकती है। हर इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का है। ग्रे मार्केट की बात करें तो शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है। आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से इसके शेयर 55 रुपये यानी 18.33 फीसदी की जीएमपी पर हैं। यानी ग्रे मार्केट इसके 355 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.