यथार्थ हॉस्पिटल का IPO आज से खुल रहा, पैसा लगाने से पहले देख लें क्या संकेत दे रहा ग्रे मार्केट, पूरी डिटेल

Updated on 26-07-2023 04:03 PM
नई दिल्ली: इक्विटी बाजार में एक के बाद एक कंपनियों के आईपीओ (IPO) की लिस्टिंग हो रही है। पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में लॉन्च हुए हैं। इनमें से कई में निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। आज भी हॉस्पिटल सेक्टर की एक कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। यह आईपीओ यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Hospital IPO) का है। निवेशक इस आईपीओ (Yatharth Hospital IPO) में 26 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं। कंपनी ने कल एंकर इंवेस्टर्स के जरिए कुल 206 करोड़ रुपये (205.96 करोड़ रुपये) की रकम जुटा ली है। 18 एंकर इंवेस्टर्स ने आईपीओ के अपर बैंड 300 रुपये पर इसमें निवेश किया है। कंपनी की इस आईपीओ के जरिए लोअर प्राइस बैंड पर कुल 676.7 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके अपर प्राइस बैंड पर 686.55 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

क्या है प्राइस बैंड


कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 285 से 300 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों की नीलामी मंगलवार यानी 25 जुलाई से शुरू होगी। इस इश्यू के तहत कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 6,551,690 शेयरों की पेशकश करेंगे। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग और जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कब होगी लिस्टिंग


बता दें कि यथार्थ हास्पिटल एंड ट्रॉमा केयर लिमिटेड एक मल्टी केयर हॉस्पिटल नेटवर्क है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी।दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन में ये टॉप के 10 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में आते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट दो अगस्त 2023 को होगा। रिफंड इश्यू करने की शुरुआत तीन अगस्त, 2023 से हो जाएगी। एलिजिबल इंवेस्टर्स के डिमैट अकाउंट में चार अगस्त तक यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 7 अगस्त तक हो सकती है।

हर इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का है। कंपनी ने इस इश्यू का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। वहीं, QIBs यानी क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी और एनआईआई या एचएनआई के लिए 15 फीसदी शेयर रिजर्व रखे गए हैं।

इधर ग्रे मार्केट की बात करें तो शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है। आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से इसके शेयर 55 रुपये यानी 18.33 फीसदी की जीएमपी पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.