येदियुरप्पा के बेटे बोले- न्याय के मंदिर में सच जीतेगा:पिता पर POCSO के तहत केस दर्ज हुआ

Updated on 15-06-2024 02:28 PM

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने अपने पिता बी एस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर कर्नाटक हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगाने के बाद कहा कि न्याय के मंदिर में सच की जीत होगी। येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में बेंगलुरु की एक कोर्ट ने उनके POCSO के तहत उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

लेकिन शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई तक येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट ने CID से कहा कि येदियुरप्पा कोई टॉम, डिक एंड हैरी (ऐरे-गैरे इंसान) नहीं हैं, जो फरार हो जाएंगे। वे मुख्यमंत्री रह चुके हैं। क्या आपको लगता है कि वे देश छोड़ देंगे? बेंगलुरु से दिल्ली जाकर उन्हें क्या मिलेगा। हाई कोर्ट ने कहा कि येदियुरप्पा को 17 जून को CID के सामने हाजिर होना पड़ेगा।

कोर्ट की इस टिप्पणी को लेकी विजयेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- कर्नाटक के लोगों के आशीर्वाद और उनकी प्रार्थनाएं न्याय के मंदिर में मददगार साबित हुईं। राजनीतिक षड्यंत्र हमेशा येदियुरप्पा के पीछे पड़े रहे हैं। वे बिना दिल छोटा किए न्याय के रास्ते पर चलते रहेंगे और इन षड्यंत्रों पर जीत हासिल करेंगे। येदियुरप्पा जांच से मुंह फेरने वालों में से नहीं हैं।

आरोप- लड़की मदद मांगने गई थी, येदि ने जबरदस्ती की
FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके घर गई थी। तभी येदियुरप्पा ने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़ित कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया।

पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए। इनमें बताया गया कि FIR करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है।

मामले में 16 मिनट का एक वीडियो सबसे अहम पहलू है, जिसे मौत से पहले महिला ने पुलिस को सौंपा था। ये 2 फरवरी का है। इसमें महिला व येदियुरप्पा की बातचीत और पुलिस कमिश्नर से फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है।

पीड़ित की मां बोली थी- येदि ने चुप रहने को कहा था
FIR के मुताबिक महिला ने आगे यह भी आरोप लगाया कि जब उसने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी और महिला से मामले के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा।

भाजपा ने कहा- यह बदले की राजनीति है
कर्नाटक भाजपा ने इसे बदले की राजनीति कहा है। भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि राहुल गांधी की बेंगलुरु में मानहानि केस को लेकर सुनवाई हुई थी। इसलिए कांग्रेस अब भाजपा को कोर्ट में घसीटना चाहती है। यह नफरत और बदले की राजनीति है। कर्नाटक पुलिस पिछले 4 महीने से एक्शन क्यों नहीं ले रही थी। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी कहा था कि केस में कुछ दम नहीं है।

कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं
इसे लेकर गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा- जब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता, हम कुछ भी उजागर नहीं कर सकते। यह बहुत संवेदनशील मामला है, क्योंकि इसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। देखते हैं रिपोर्ट क्या कहती है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है।

हम महिला को नहीं जानते। वह पुलिस के पास गई और शिकायत की। पुलिस ने उसे मना नहीं किया और मामला दर्ज कर लिया। भाजपा गलत कह रही है। सभी जांच प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए। येदियुरप्पा दिल्ली में हैं। अगर वे जल्दी आएं तो अच्छा होगा। राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं हैं। भाजपा सिर्फ कहानी बना रही है। इसका कोई मतलब नहीं है।

येदि बोले- मैंने मदद के लिए कमिश्नर को कहा था, वह मेरे खिलाफ ही बोलने लगी
अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर येदियुरप्पा ने कहा था- 'कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया, कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।'

येदि ने बताया- 'मैंने ही यह मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी। FIR का समय संदिग्ध है, क्योंकि ये चुनाव से ठीक पहले हुई है।"

चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं बीएस येदियुरप्पा
बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए काम किया और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रहे। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.