4 साल बाद होम ग्राउंड पर दिखेगी येलो आर्मी, जानें कहां मुफ्त में देख सकते हैं मैच

Updated on 03-04-2023 06:27 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का छठा मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा। चेन्नई 4 साल के लंबे समय के बाद अपने घर पर मुकाबला खेलेगी। ऐसे में उनके फैंस का उत्साह चरम पर होगा। हालांकि सीएसके अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस से हारकर यहां पहुंची है जबकि लखनऊ अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सफाया करके यहां आई है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला साबित हों सकता है। क्योंकि चेन्नई यह मैच जीतकर आईपीएल 2023 की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जबकि लखनऊ यह मैच जीतकर अपना मोमेंटम जारी रखना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोचक मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।
कहां खेला जाएगा चेन्नई और लखनऊ का मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाला मुकाबला 3 अप्रैल सोमवार को भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं चेन्नई और लखनऊ का लाइव मैच?

टीवी पर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर होगी चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

फैंस चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकते हैं। उसके लिए उन्हें किसी प्रकार के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।
कुछ ऐसा है आईपीएल 2023 में दोनों टीमों का स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्ष्णा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, शाइक रशीद, निशांत सिंधु, भगत वर्मा और अजय मंडल।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), आवेश खान, आयुष बदोनी, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, काइल मेयर्स, अमित मिश्रा, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर) ), रवि बिश्नोई, डेनियल सैम्स, करण शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, जयदेव उनादकत, मनन वोहरा, मार्क वुड, मयंक यादव, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.