हां या ना? अमेरिकी सांसदों ने TikTok सीईओ को कैसे घेरा? चीन वाले सवाल पर गुम हो गई हेकड़ी

Updated on 24-03-2023 07:10 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी कांग्रेस के आगे पेश हुए चीनी ऐप टिकटॉक के सीईओ शो जी च्यू को तीखे सवालों के सामना करना पड़ा है। चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कई ऐसे सवाल पूछे जिसका जवाब टिकटॉक के सीईओ नहीं दे सके। अमेरिकी सांसदों ने अपने सवालों में टिकटॉक यूजर्स के डेटा की प्राइवेसी, उसे चीनी सरकार के साथ शेयर करने और ऐप के मनोवैज्ञानिक प्रभावों को लेकर सवाल किया। अमेरिका ने टिकटॉक के सामने दो विकल्प रखे हैं। इनमें अमेरिका में टिकटॉक के बिजनेस को बेचना या प्रतिबंध झेलने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अमेरिकी सांसदों ने पूछताछ के बाद बताया है कि उन्हें टिकटॉक से अधिकतर सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

भारत में प्रतिबंध पर घिरे टिकटॉक सीईओ


अमेरिकी सांसद डेबी लेस्को ने सवाल पूछा कि टिकटॉक को भारत समेत कई देशों ने प्रतिबंधित किया हुआ है। अमेरिकी एफबीआई के डायरेक्टर ने भी इस ऐप को लेकर चिंता जताई है। ऐसे में ये सभी गलत कैसे हो सकते हैं। इसके जवाब में ट्विटर सीईओ ने कहा कि ये सभी दावें काल्पनिक और सैद्धांतिक हैं। हमने ऐसा कोई भी सबूत नहीं देखा है। उन्होंने भारत के टिकटॉक यूजर्स के डेटा का चीन में गलत इस्तेमाल वाली रिपोर्ट पर भी सवाल पूछे।

अमेरिका में इन्फ्लूएंस पर हां या नाम में मांगा जवाब


एक अमेरिकी सांसद टिकटॉक के अमेरिका में बढ़ते प्रभाव को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपका ध्यान खींचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उस पर बात किया जाए जो पैसा आप अमेरिकी यूजर्स से बना रहे हैं। क्या आप अपने ऐप के जरिए सभी को वह करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो आप करना चाहते हैं। इस पर टिकटॉक सीईओ ने अमेरिकी सांसदों को गोलमोल जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमारा प्लेटफॉर्म अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन वे हां या ना में जवाब की मांग करने लगे।

चीन के खिलाफ कंटेंट को हटाने पर भी पूछे सवाल


कांग्रेसमैन गैरी पामर ने पूछा कि क्या आप ऐसे देश के खिलाफ लगे कंटेट को हटाते हैं, जो मानवता के खिलाफ अपराध करता है। हां या नाम में जवाब दीजिएगा। इस पर टिकटॉक सीईओ ने कहा कि कांग्रेसमैन हमारे... लेकिन सांसद हां या नाम में जवाब की मांग करने लगे। इसके बाद ट्विटर सीईओ ने कहा कि ना, हम ऐसा नहीं करते हैं।

टिकटॉक और बाइटडांस के संबंधों पर बोलती हुई बंद


कांग्रेसवुमन कैट कैममैक ने पूछा कि अभी कुछ मिनट पहले खुलासा हुआ है कि टिकटॉक और बाइटडांस ने लीगल टीम को साझा किया था। क्या आप इसे कंफर्म कर सकते हैं कि यह सही है कि नहीं। इस पर टिकटॉक सीईओ ने कहा कि अमेरिका में हमारे हमारे जनरल काउंसलेट ने... लेकिन कैट कैममैक ने बीच में ही टोकते हुए पूछा कि हां या ना? आपका जवाब हां है।

टिकटॉक के खिलाफ एक हुए अमेरिकी सांसद


सांसद नील डन ने कहा कि आपने कुछ ऐसा किया है जो सिर्फ व्लादिमीर पुतिन को छोड़ पिछले तीन या चार साल में नहीं हुआ है। आपने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को एकजुट कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.