योग हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा : संसदीय सचिव सिंह

Updated on 21-06-2023 10:06 PM

बिलासपुर। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह एवं खुशी के माहौल में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में हुआ। एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम एवं हर घर आंगन योग संदेश पर केंद्रित यह कार्यक्रम संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य अंकित गौरहा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, संभागायुक्त भीम सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार, विजय केशरवानी ने भी योगाभ्यास किया। हजारों की संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी दीदी मंजू सहित सात से अधिक योग प्रशिक्षकों, योगाचार्याें के मागदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, ताड़ासन, वक्रासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, भ्रामरी जैसे आसानों का अभ्यास एवं ध्यान किया गया।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने पर शरीर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन को सही दिशा देने के लिए योग, ज्ञान एवं ध्यान आवश्यक है। इसके माध्यम से जीवन को संतुलित किया जा सकता है। योगासान हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते है और बीमारियों को दूर करते है। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर हमें अवश्य योग करना चाहिए। योग से न केवल शरीर अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।  

जिले में विभिन्न स्थानों में हुआ योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों, नगरीय निकायों में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही सामाजिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर पर भी योगाभ्यास किया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.