योग हमारी सभ्यता व संस्कृति का हिस्सा : गिरिराज सिंह

Updated on 21-06-2023 09:24 PM

मनेंद्रगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह शामिल हुए। केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला, उपसचिव संजय कुमार, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एसडीएम अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र संजय कुमार मिश्रा, पूर्व विधायक मनेन्द्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक भरतपुर श्रीमती चंपा देवी पावले, जनप्रतिनिधि तथा अन्य नागरिको ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस वर्ष एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर आधारित हर घर आंगन योग के सन्देश के साथ योग दिवस मनाया गया ।

योग कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे प्राचीन संस्कृति और परम्परा का हिस्सा रहा है। आज बच्चे, युवा, बुजुर्ग, माताएं और बहनें  सभी योग कर रहे हैं। योग के नियमित अभ्यास से तनाव से राहत मिलती है । योग से मानसिक एवं शारीरिक रोग-विकारों से मुक्ति मिलती है। मन शांत रहता है। योग से पाचन संबंधी समस्या, ख़राब रक्त परिसंचरण तंत्र, श्वास क्रिया, नींद चक्र, मस्तिष्क कार्यप्रणाली और प्रतिरक्षा में सुधार करता है और एक सम्पूर्ण शारीरिक मुद्रा देता है। ईश्वर का ध्यान कर पूरे मनोयोग से योग साधना करने से व्यक्ति का अनंत ऊर्जा से साक्षात्कार होता है। मंत्री गिरिराज सिंह ने योग के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय विद्यालय समिति, एसईसीएल प्रबंधन, पत्रकारों एवं उपस्थित नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि योग को आत्मसात कर जीवन में ख़ुशहाली लायें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.