सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग : भईयालाल

Updated on 22-06-2025 07:00 PM

कोरिया, कोरिया जिले में बारिश के बीच ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उल्लास से मनाया गया। मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक  भइया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे। जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष  मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े और नगरपालिका बैकुंठपुर की प्रथम नागरिक श्रीमती नमिता शिवहरे विशिष्ट अतिथि बतौर शामिल हुए। मुख्यालय में सुबह से जारी भारी बारिश ने भी प्रतिभागियों के उत्साह को कम नहीं होने दिया।

योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने मां भारती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके पश्चात सुबह सात बजे से योग प्रशिक्षक  अनिल शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, लोकसेवकों, स्कूली बच्चों तथा बैकुंठपुर नगरवासियों को निर्धारित क्रम अनुसार योग अभ्यास कराया।

योग दिवस पर उपस्थित जनों को बधाई देते हुए विधायक  भइया लाल राजवाड़े ने

अपने संबोधन में कहा, ष्प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने हमारी संस्कृति को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। योग से सम्पूर्ण विश्व आपस मे जुड़ा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों का सदुपयोग करें। योग हमारे भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे जीवन का साथी बनाना चाहिए। नियमित योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।ष्

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने भी सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहें। योग हमारे पुरातन आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है। यदि हम अपने खानपान का भी ध्यान रखें तो सदैव स्वस्थ रह सकते हैं।

 जिला पंचायत अध्यक्ष  मोहित राम पैकरा और नगरपालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग अभ्यास को अपनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। योगा दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी अतिथियों के प्रति जिला शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने मानस भवन परिसर के समीप योग सेंटर में अलग अलग पौधे लगाए और हरित योग संगम को सफल बनाया। पौधे हमारी प्रकृति को संतुलित करने में मदद करते हैं और यह अत्यंत आवश्यक हैं जिससे हमारा जीवन सुखद हो जाता है। विधायक  भइया लाल राजवाड़े, कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस कप्तान  रवि कुर्रे के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष  मोहित राम, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना, श्रीमती नमिता शिवहरे, सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी पौधे लगाए।

जिला स्तरीय आयोजन में वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर  मंडावी, एस डी एम श्रीमती दीपिका नेताम सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.