योगी सरकार ने दिया फ्री गैस सिलेंडर का तोहफा, 1 करोड़ 75 लाख महिलाओं की दिवाली हुई रोशन

Updated on 10-11-2023 01:30 PM
लखनऊ: योगी सरकार ने दिवाली पर यूपी के उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों को तोहफा दिया है। 1 करोड़ 75 लाख लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर दिया जा रहा है। सरकार एक लाभार्थी को सिलेंडर रिफिल के 605 रुपये दे रही है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में चला जाएगा। कई उज्जवला लाभार्थियों को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन में चेक दिया। निशुल्क सिलेंडर रिफिल पर सरकार 2312 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज हमने लोक कल्याण संकल्प पत्र के एक संकल्प को पूरा करने का शुभारंभ किया है। दिवाली के बाद हम होली पर भी फ्री सिलेंडर देंगे। 2016 में देश में रसोई गैस की किल्लत समाप्त करने के लिए बलिया में प्रधानमंत्री उज्ज्‍वला योजना शुरू की थी। उज्ज्‍वला योजना समय पर स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराने की योजना ही नहीं थी। मां, बहनों के स्वास्थ्य को बेहतर करने की भी योजना है। फेफड़े कमज़ोर हों तो तमाम दिक्कतें आती हैं। कमज़ोर फेफड़े वाले वाले कोरोना काल में काल कवलित हो गए। 2016 में उज्जवला योजना न आई होती तो कितने लोग कोरोना में चले जाते। 9 करोड़ साठ लाख लोगों को इस योजना से जोड़ा गया। सब्सिडी प्रधानमंत्री ने दी। 2014 से पहले 25- 30 हजार रुपए खर्च करके गैस कनेक्शन मिलता था। तब त्योहारों पर सिलेंडर नहीं मिल पाता था। तब पुरुषों को लाइन में पुलिस की लाठी मिलती थी। बिना सिलेंडर घर पहुंचने पर बेलन मिलता था।

होली पर भी मिलेगा


आपको बता दें कि गत 31 अक्‍टूबर को हुई योगी कैबिनेट में यह फैसला लिया गया था कि दिवाली पर इस योजना के लाभार्थियों को फ्री में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। पहले उन्‍हें नगद सिलेंडर खरीदना होगा। बाद में उनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। कैबिनेट ने खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति प्रदान कर दी। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को आधार कार्ड सत्‍यापित करने की सलाह दी गई है। आधार प्रमाणित होते ही लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। योगी सरकार हर साल दिवाली और होली पर फ्री सिलेंडर देगी। फ्री गैस सिलेंडर की योजना बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था। इसका पैसा गैस कनेक्‍शन धारकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्‍यम से भेजा जाएगा। सरकार के इस निर्णय से 1 करोड़ 75 लाख गरीब महिलाओं को फायदा मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.