योगी सरकार की किसानों के लिए धांसू स्कीम, 4 से 50 लाख तक का मिलेगा अनुदान, जानिए करना क्या होगा?

Updated on 11-12-2023 12:40 PM
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के किसानों के लिए योगी आदित्‍यानाथ सरकार एक जबरदस्‍त योजना लेकर आई है। किसानों को मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत 4 से 50 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार ये स्‍कीम लाई है। इसके तहत मिलेट्स बीज उत्पादन के लिए सीडमनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट और मिलेट्स स्टोर की स्थापना की जा सकती है। गौरतलब है कि योगी सरकार श्रीअन्न और इससे जुड़े किसानों के उत्थान पर विशेष कार्य कर रही है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए हाल में ही श्रीअन्न महोत्सव और कार्यशाला का भी आयोजन किया था।

कौन कर सकता है आवेदन

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के विभिन्‍न योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह/कृषक उत्पादक संगठन/उद्यमी/कृषक आवेदन कर सकते हैं। ये लोग मिलेट्स मोबाइल आउटलेट/मिलेट्स स्टोर में से किसी एक के लिए ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

कब से कब तक कर सकेंगे अप्‍लाई

एनजीओ, कृषक उत्पादक संगठन, कारोबारी और किसान 11 से 16 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से 16 दिसंबर की रात 12 बजे तक खुली रहेगी।

ये है पूरी प्रक्रिया

अनुदान पाने के लिए यूपी एग्रिकल्‍चर विभाग की वेबसाइट https://www.agriculture.up.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आवेदन के लिए पात्रता सर्वे और पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। आवेदक की तरफ से इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मौजूद लिंक पर विवरण भर कर सबमिट करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रिंट कॉपी और अन्‍य समस्त वांछित अभिलेख अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कराना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.