अहीरों का काम जानवर पालना था अखिलेश पर योगी के कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान, मचेगा राजनीतिक घमासान

Updated on 08-08-2023 01:16 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने के बाद सत्ता पक्ष का आक्रोश सामने आने लगा है। मॉनसून सत्र के पहले दिन मणिपुर के मसले पर विधानसभा की कार्यवाही को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया गया। इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ओर से महंगाई और आवारा पशुओं के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लेकर लगातार आवारा पशुओं के मुद्दे को गरमाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ और सरकार को वे घेरते रहे हैं। प्रदेश में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगतार उनका बयान आता रहा है। इन मामलों पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लक्ष्मी नारायण चौधरी का विवादित बयान सामने आया है। एक मीडिया इंटरव्यू में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि अहीरों का काम ही जानवर पालना था। अखिलेश यादव अपनी असलियत से भटक रहे हैं। वे अपने पैतृक धंधे को ही भूल रहे हैं। मंत्री के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें बेबस और महत्वहीन करार दे दिया है।


बयान पर मच सकता है घमासान

कैबिनेट मंत्री के बयान पर घमासान मच सकता है। अभी तक मणिपुर और अन्य मुद्दों पर फोकस कर रही समाजवादी पार्टी को मंत्री ने एक नया मुद्दा दे दिया है। अखिलेश यादव पर दिए गए बयान को सपा पूरे समाज से जोड़कर पेश कर सकती है। दरअसल, अखिलेश यादव पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गाय और भैंस पालना तो अहीरों का मुख्य कार्य था। अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे मंत्री के घर में पैदा हुए। मुख्यमंत्री के घर में बड़े हुए। आसमान से टपके हुए हैं। इसलिए, बार-बार उन्हें वही बात याद आती है।

मंत्री ने कहा कि जानवरों को पालने का काम उनके पूर्वजों का धंधा है। मंत्री ने कहा कि जिस नंद बाबा के वंशज वे खुद को बताते हैं, उनकी तो 9 गायें थीं। मंत्री का बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, अखिलेश यादव ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश ने किया पलटवार

योगी सरकार में मंत्री के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना, सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्री जी को भगवान सन्मति दे। उन्होंने कहा कि अगर अहंकार से मतिभंग होने का कोई उपचार होता तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते। दरअसल, सोमवार को सदन की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे पर स्थगित किए जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं का बयान सामने आया है। इस बीच मंत्री के बयान का मुद्दा गरमा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.