बालिका गृह की योगिता को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित:जूडो में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने पर मिला प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार

Updated on 26-12-2025 12:47 PM
कोंडागांव, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोंडागांव की कुमारी योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान खेल/जूडो के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 26 दिसंबर 2025 को प्रदान किया गया।

योगिता मंडावी के माता-पिता का निधन चार वर्ष की आयु में हो गया था। इसके बाद उनकी परवरिश बालिका गृह कोंडागांव में हुई। इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, योगिता ने अपनी मेहनत और लगन से मात्र 13 वर्ष की आयु में राज्य की एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई। 14 वर्ष की उम्र से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना शुरू कर दिया था।

जूडो में उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया।

कोंडागांव बालिका गृह की अधीक्षिका मणि शर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना एक महत्वपूर्ण क्षण था। उन्होंने बताया कि वह भी इस दौरान योगिता के साथ मौजूद थीं।

जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने योगिता मंडावी की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में इतनी कम उम्र में यह बड़ा सम्मान हासिल करना उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि योगिता ने जिले, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.