यॉर्कर लेंथ, करारा पेस और हवा में नाचती बॉल... मोहम्मद सिराज ने वॉबल सीम से लाई सुनामी

Updated on 18-09-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला देखने के लिए फैंस पूरी तरह से स्टेडियम पहुंचे भी नहीं थे कि ब्लॉकबस्टर शो एकतरफा खत्म हो गया। इसका श्रेय सबसे अधिक मोहम्मद सिराज को जाता है। सिर्फ 21 रन पर 6 विकेट झटकते हुए सिराज ने श्रीलंकाई रणबांकुरों की धज्जियां उड़ा दीं। चौथे ओवर में 4 विकेट झटकते हुए हर किसी को अवाक कर दिया। गेंद उनके हाथ से निकलने के बाद कहां जा रही थी श्रीलंकाई बल्लबाजों को समझ ही नहीं आ रहा था।

आग बरसाती उनकी गेंदें आउटस्विंग हो रही थीं। उन्होंने दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया, जबकि एक बल्लेबाज को LBW किया। नेपाल के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट्स लगने के बाद सिराज आपे से बाहर आ गए थे। उन्होंने टिपिकल पेसर की तरह नेपाली बल्लेबाज की आंखों में आंखें डालकर कुछ कहा भी था। हालांकि, उन्होंने बाद में कमबैक भी किया था। वह दिन उनका नहीं था, लेकिन रविवार को उनके हाथ में जब नई गेंद आई तो हर किसी को हैरान कर दिया।

वॉबल सीम से बने स्विंग के किंग

सिराज की श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को बोल्ड करने वाली गेंद ने हर किसी का दिल जीत लिया। कॉमेंटेटर्स भी उनकी आउटस्विंगर की तारीफ करते नजर आए। विंडीज के खिलाफ इस तरह की गेंदों से सिराज ने कोहराम मचाया था। उसके बाद से यह उनका फेवरिट हथियार बन गया है। रोचक बात यह है कि इस तरह की गेंद गिरकर किस तरफ निकलेगी गेंदबाज को भी नहीं पता होता है।

यॉर्कर लेंथ और ढाई मीटर से खेल खत्म

नेपाल के खिलाफ स्ट्रगल करने वाले सिराज ने क्रॉस सीम से सटीक लाइन लेंथ पकड़ी। उन्होंने स्टंप्स से ढाई मीटर के एरिया का गजब का इस्तेमाल किया। उनकी 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली गेंद यॉर्कर लेंथ पर गिरने के बाद किसी भी बल्लेबाज के हौसले पस्त करने के लिए काफी थी। भारतीय क्रिकेट में लोहे का जिगर वाला गेंदबाज कहे जाने वाले सिराज को जब पहली सफलता मिली तो उन्हें पिच की ट्रिक समझ आ गई। गेंद हवा में ड्रिफ्ट हो रही थी, जो सूनामी लाने के लिए काफी थी।

स्विंग के किंग ने बताया कि किस तरह सिराज और भी खतरनाक

एक छोर पर दुनिया के सबसे खौफनाक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह थे, लेकिन वह सिर्फ शो स्टॉकर बने रहे। सिराज ने अपनी कहर बरपाती वॉबल सीम से कभी आउटस्विंगर तो कभी इनस्विंगर से श्रीलंका का बोरियाबिस्तर गोल कर दिया। कॉमेंट्री बॉक्स में इरफान पठान भी उनसे प्रभावित दिखे। उन्होंने बताया कि सिराज ने इपनी इन स्विंगर पर भी काफी काम किया है। यही वजह है कि वह अब और भी घातक हो गए हैं। यही वजह है कि मोहम्मद शमी जैसे खतरनाक गेंदबाज भी प्लेइंग इलेवन से बाहर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.