तुम तो पूरे मुंशी हो, तुम्हारे बस की बात नहीं तहसील चलाना... फतेहपुर में SDM पर क्यों भड़क गए मंत्री जी?

Updated on 21-09-2023 12:46 PM
फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आए योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान का उस समय पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब जमीन विवाद लेकर आए एक फरियादी ने अधिकारियों से कई बार शिकायत के भी बाद न्याय न मिलने की बात कही। मंत्री ने तत्काल एसडीएम को बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि तुम तहसील चलाने लायक नहीं हो। तुम तो पूरे मुंशी हो। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगले में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।

विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आए थे मंत्री

योगी सरकार के कैबिनेट राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर के आबूनगर स्थित डाक बंगले कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस दौरान कार्यक्रम में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पहुंचे थे। उन्हीं में से एक पीड़ित जमीन से संबंधित कई बार एसडीएम सदर प्रभाकर त्रिपाठी से शिकायत करने के बाद न्याय न मिलने की बात प्रभारी मंत्री से कही। इस पर कार्यक्रम में मौजूद सदर एसडीएम को मंत्री ने तलब किया।

कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम के सामने ही पीड़ित ने की थी शिकायत

तभी पीड़ित ने मंत्री के सामने ही एसडीएम से कई बार शिकायत करने की बात कही। यह सुनकर मंत्री का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह गुस्से में लाल हो गए। मंत्री ने सदर एसडीएम को जमकर फटकार लगाई और कहा कि तुम्हारी क्षमता तहसील चलाने लायक नहीं है। तुम्हारी बात लेखपाल नहीं मानता। सिपाही नहीं सुनता। तुम नायब से आए। तहसीलदार बने। फिर एसडीएम बन गए। तुम तो तहसील के पूरे मुंशी हो। तुम्हें तो नीचे तक का ज्ञान है। कम से कम अपने ज्ञान को इस्तेमाल करो और लोगों के साथ अन्याय न होने दो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.