
Gold Loan
गोल्ड पर भी लोन लिया जा सकता है. गोल्ड लोन (Gold Loan) लेने के कई फायदे
भी हैं. अगर आपको पैसों की जरूरत है लेकिन आप अपने गोल्ड को बेचना नहीं
चाहते हैं तो गोल्ड लोन लिया जा सकता है. यह एक सुरक्षित लोन का विकल्प है.
वहीं गोल्ड की वैल्यू के अनुसार गोल्ड पर लोन लिया जा सकता है.
Gold Price
गोल्ड लोन एक सुरक्षित लोन है, जहां सिक्योरिटी के रूप में सोने के गहने
प्रदान किए जाते हैं. वहीं लोन के तहत दी जाने वाली राशि गोल्ड के मूल्य पर
निर्भर करेगी. जब आप लोन लेते हैं तो सोने के गहने ऋणदाता को देने होंगे
और पूरी राशि चुकाने के बाद ही वो गहने वापस लौटाए जाएंगे.