घर बैठे आप खुद कर सकते हैं प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन, टैक्स पर मिल रही है 15% की छूट

Updated on 06-12-2023 12:46 PM
फरीदाबाद: प्रॉपर्टी आईडी को लेकर शहर के अधिकतर लोग गड़बड़ी के नाम पर परेशान हैं और निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में लोगों से नगर निगम ने अपील की है कि वो ऑनलाइन ही खुद की प्रॉपर्टी को सत्यापित करें। ऐसा करने से उन्हें करंट इयर के टैक्स में 15 परसेंट की छूट मिलेगी। ऐसे में अबतक 60 हजार से अधिक लोग ऑनलाइन प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करा चुके हैं। लोग खुद एनडीसी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन करें। अगर कोई गलती नहीं है तो हां के जवाब पर क्लिक कर दें अगर प्रॉपर्टी में कोई गलती है तो ना के ऑप्शन पर क्लिक कर ऑब्जेक्शन भर दें ताकि उसे ठीक किया जा सके।

सत्यापन के बगैर नहीं भर सकेंगे टैक्स
दरअसल प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में प्राइवेट एजेंसी की तरफ से कई खामियां नजर आई जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रॉपर्टी आईडी में किसी का मकान किसी दूसरे के नाम से चढ़ा दिया गया तो वहीं प्लॉट का साइज ज्यादा दिखाई दिया गया। कई तरह की गलतियां इस वक्त प्रॉपर्टी आईडी में देखने को मिल रही है। इन गलतियों को सुधारने के लिए ही हरियाणा सरकार की तरफ से कैंप का आयोजन कर गलत प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने का काम किया गया था।

इस वक्त शहर में 7 लाख 11 हजार प्रॉपर्टी सर्वे में आई है जिसमें से 1 लाख प्रॉपर्टी आईडी की गलतियों को ठीक कर दिया गया है। अब धीरे-धीरे लोग अपन प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए घरों से निकल रहे हैं। लोग खुद पोर्टल पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियों को देखें और सेल्फ सार्टिफाई करें। अगर खुद से सत्यापन करेंगे तो उन्हें 15 प्रतिशत की छूट प्रॉपर्टी टैक्स पर दी जाएगी। यह छूट सिर्फ 31 दिसंबर तक ही लागू रहेगी। इसके साथ ही पिछले बकाया टैक्स के ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट चल रही है। ये छूट भी 31 दिसंबर तक ही लागू रहेगी। इसके बगैर कोई भी नए फाइनेंशियल इयर का टैक्स जमा नहीं करा सकेगा।

ऐसे कर सकते हैं सत्यापन
हरियाणा सरकार की तरफ से एनडीसी पोर्टल की शुरूआत की गई है। लोग www.ulbhryndc.org पर क्लिक करके अपना प्रॉपर्टी आईडी की सारी जानकारी देख सकते हैं। इस पोर्टल के अंदर ही सेल्फ सार्टिफाई का भी ऑप्शन दिया गया है जिसे क्लिक करते ही प्रॉपर्टी की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। लोगों को बस उसे देखना है कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में जो जानकारी दी गई है वह सही है या नहीं, जैसे उदाहरण के रूप में नाम, प्लॉट का साइज, एरिया आदि ठीक है तो हां के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिये अगर कोई गलती है तो ना के ऑप्शन पर क्लिक कर वहीं ऑब्जेक्शन के लिए आवेदन कर दें ताकि उस गलती को ठीक किया जा सके। लोग मैप के जरिये, पीपीपी आईडी के जरिये व मकान नंबर के जरिये अपनी प्रॉपर्टी को तलाश सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.