'मोदीजी से आप कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकते...' गौतम अडानी ने क्यों कह दी यह बात?

Updated on 08-01-2023 06:24 PM
नई दिल्ली : जब नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो आपको उनसे क्या मदद मिली? देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) से एक कार्यक्रम में यह सवाल पूछा गया। अडानी ने इस सवाल का जो जवाब दिया, वह आपको हैरान कर सकता है। शनिवार रात प्रसारित हुए टीवी शो आप की अदालत (Aap ki Adalat) कार्यक्रम में अडानी से यह सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में तीन बड़े ब्रेक मिले। इनमें उन्होंने राजीव गांधी (Rajiv Gandhi), पीवी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao), डॉ मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) और नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। अडानी ने कहा कि इन सब द्वारा लागू की गई नीतियों से अडानी ग्रुप को डेवलप होने में मदद मिली।

मोदी से कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकता


गौतम अडानी ने कहा, 'मुझे जीवन में तीन बड़े ब्रेक मिले। मुझे पहला ब्रेक 1985 में मिला था। उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। उस समय नई आयात-निर्यात नीति आई। उस समय हमारी कंपनी एक ग्लोबल ट्रेडिंग हाउस बनी। मुझे दूसरा ब्रेक साल 1991 में मिला। उस समय पी. वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी। उस दौरान हम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप कर सके। इससे देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिली। नरेंद्र मोदी जब 12 साल गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय एक अच्छा अनुभव रहा। लेकिन मैं ये बताना चाहता हूं कि मोदीजी से आप कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकते। आप उनसे नीति विषयक बात कर सकते हैं। आप देश के हित में चर्चा कर सकते हैं। जो पॉलिसी बनती है, वह सबके लिये होती है। वो अकेले अडानी ग्रुप के लिये नहीं बनती।'

अडानी ने दिए इन सवालों के जवाब


गौतम अडानी ने इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि उनकी संपत्ति इतनी जल्दी कैसे बढ़ जाती है। क्या उनके पास पैसा बढ़ाने का कोई राज है। इस पर अडानी ने कहा कि उनका एक ही मंत्र है- मेहनत, मेहनत और मेहनत। वे मेहनत पर भरोसा करते हैं। अडानी ने कार्यक्रम में अपने ग्रुप को मिले बैंक कर्ज, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, मुंद्रा पोर्ट में हजारों करोड़ के नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ ही कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बातें की। अडानी ने वह किस्सा भी बताया जब मुंबई हमलों के दौरान वे ताज होटल में फंस गए थे। अडानी ने बताया कि कैसे होटल स्टाफ ने उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और फिर कमांडोज ने उन्हें बाहर निकाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.